सोनू सूद ने कहा कि वर्तमान समय में हम सभी इस वैश्विक महामारी का सामना कर रहे हैं। ऐसे कठिन समय में हर भारतीय को अपने परिवारों और प्रियजनों के साथ रहना चाहिए। जब मैंने देखा कि छोटे बच्चों और बूढ़े माता-पिता के साथ मजदूर पैदल अपने घरों तक पहुंचना चाहते हैं, वह पल मेरी जिंदगी में रुक-सा गया।