
डोंबिवली में ऑनलाइन फ्रॉड का मामला आया सामने
Share Market Fraud in Diva in Thane: मुंबई से सटे ठाणे जिले (Thane News) में बड़ी धोखाधड़ी हुई है। ठाणे पुलिस ने आठ निवेशकों को आकर्षक ब्याज देने का वादा कर एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की गयी, इस मामले में आरोपी दंपति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह 2018 में दिवा (Diva) की मुंबा देवी कॉलोनी से फर्जी योजना चलाने वाले आरोपियों के संपर्क में आई थी। आरोपियों ने निवेश पर उन्हें 5-8% मासिक ब्याज देने का वादा किया था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "सभी को कहा गया था कि उनके पैसे शेयर बाजार (Share Market News) में निवेश किए जाएंगे और उन्हें मुनाफा दिया जाएगा।" यह भी पढ़े-Pune News: पुणे में यौन दुराचार के आरोप में 60 शिक्षक निलंबित, सामने आया चौंका देने वाला आंकड़ा
निवेशकों को लुभाने के लिए ठगों ने शिकायतकर्ता को शुरुआत में कुछ पैसे दिए भी और फिर उन्हें विभिन्न योजनाओं में अधिक निवेश करने की सलाह दी। इसके अलावा धोखाधड़ी करने वाला कपल अधिक निवेशकों को लाने के लिए मनाता था।
बाद में, आरोपियों ने हवाला दिया कि उन्हें कोविड-19 महामारी के कारण भारी नुकसान हुआ है और वादे के अनुसार वह बाकि का पैसा देने में असमर्थ हैं। इस शिकायतकर्ता को पता चला कि उसके अलावा सात और लोगों ने सामूहिक रूप से ठगों के पास 1 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है।
काफी मिन्नत करने के बाद भी आरोपी ने उनके पैसे वापस नहीं किए और फिर टालना शुरू कर दिया। तभी उन्हें ठगी का एहसास हुआ और धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया गया।
Published on:
21 Aug 2022 07:27 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
