12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhojpuri: इन भोजपुरी अभिनेत्रियों ने छोटे पर्दे पर भी बिखेरा अपना जलवा, कोई बनी ‘प्रेरणा’ तो किसी ने ‘तपस्या’ बनकर दर्शकों के दिलों पर किया राज

भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्रिओं का जलवा आज लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। भोजपुरी जगत की कई ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं जो टीवी पर भी खूब नाम कमाया है कभी ‘प्रेरणा’ बनकर तो कभी ‘तपस्या’ बनकर इन अभिनेत्रियों ने दर्शकों के दिलों पर राज किया है।

2 min read
Google source verification
shweta_tiwari.jpg

Bhojpuri Actress

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं, जिन्होंने छोटे परदे पर अपना जलवा बिखेरा है। यहां भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने तो अपने करियर की शुरुआत ही हिंदी टीवी सीरियल्स से की थी। इन दिनों भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार धूम मचा रहे है। आज हम आपको ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में खुलासा करने जा रहे हैं, जो भोजपुरी सिनेमा के अलावा टीवी जगत में भी अपना नाम कमा चुकी हैं।

श्वेता तिवारी: भोजपुरी जगह की इस अभिनेत्री ने करीब 2 दशकों के बाद भी छोटे पर्दे पर राज कर रही हैं। लेकिन टीवी पर छाने से पहले श्वेता तिवारी भोजपुरी इंडस्ट्री पर नाम कमाया था उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया जो सुपरहिट रहीं। श्वेता तिवारी को सबसे ज्यादा लोग कसौटी जिंदगी की सीरियल में प्रेरणा का किरदार में पसंद करते थे। प्रेरणा का किरदार निभाकर श्वेता तिवारी ने लोगों के दिलों पर राज किया। यह भी पढ़ें: Mumbai Crime News: पति ने एक युवक को बिजली के करंट के झटके देकर उतारा मौत के घाट, पत्नी से अवैध संबंध का था शक

आम्रपाली दुबे: साल 2014 में आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी सिनेमा में एंट्री मारी थी। आम्रपाली दुबे की पहली फिल्म थी निरहुआ हिंदुस्तानी और पहली ही फिल्म से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया और आज वो भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस बन चुकी हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में आने से पहले आम्रपाली दुबे टीवी पर सीरियल ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’ नजर आई थीं। इसके अलावा वह 'मायका', 'सात फेरे' जैसे कई टीवी शोज का हिस्सा रहीं हैं और दर्शकों के दिलों पर राज किया है।

रश्मि देसाई: रश्मि देसाई टीवी का बड़ा चेहरा हैं, लेकिन रश्मि देसाई ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्मों से ही की थी। वह भोजपुरी की 'प्यार जब केहू से होई जाला', 'तोसे प्यार बा' जैसी कई फिल्में कर चुकी है। बाद में रश्मि देसाई ने टीवी का रुख लिया। फिलहाल रश्मि देसाई पूरी तरह से भोजपुरी फिल्मों से दूरी बना चुकी हैं। रश्मि देसाई टीवी की दुनिया में कदम रखा था शो उतरन से जिसमें वो तपस्या का किरदार निभाया था। आज सोशल मीडिया पर रश्मि देसाई ट्रेंड करती हैं।

मोनालिसा: मोनालिसा के बारे में हर कोई जानता है. मोनालिसा ने भोजपुरी इंडस्ट्री में तो खूब काम किया ही है लेकिन पिछले कुछ सालों से उन्होंने टीवी पर काफी नजर आ रही हैं। नजर और नमक इस्क का उनके पॉपुलर सीरियल रहे है। मोनालिसा अब टीवी का भी जाना माना चेहरा बन चुकी हैं। भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा ने 'नजर', 'नमक इश्क का', 'स्मार्ट जोड़ी' जैसे कई शोज किए हैं। इसके अलावा मोनालिसा 'बिग बॉस' में भी नजर आई थी।

निधि झा: निधि झा ने भी भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। निधि झा की गिनती भी भोजपरी सिनेमा की टॉप 10 अभिनेत्रियों में की जाती है। लेकिन निधि झा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी के शो सपने सुहाने लड़कपन के से की थी। इस सीरियल को दर्शकों ने काफी पसंद किया गया था। इसके बाद निधि 'बालिका वधू', 'सावधान इंडिया' जैसे शोज में भी नजर आ चुकी है।