
गणेश उत्सव के समय गाड़ियों का टोल फ्री!
Toll Free in Ganpati Festival: महाराष्ट्र में पिछले दो साल कोरोना पाबंदियों के कारण त्योहारों को लेकर कुछ खास नहीं गुजरे हैं। ऐसे में इस बार सूबे में दही हांडी और गणेशोत्सव को धूमधाम से मनाने का ऐलान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया है। साथ ही सीएम शिंदे ने गणेशोत्सव के दौरान मुंबई, पुणे से कोंकण जानें वाले भक्तों की गाड़ियों का टोल माफ करने का ऐलान किया है।
ज्ञात हो कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गणेशोत्सव, दही हांडी और मुहर्रम के आगामी उत्सवों के लिए राज्य की कानून और व्यवस्था की स्थिति पर एक समीक्षा बैठक की अगुवाई की है। इस बैठक में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव, मुहर्रम और दही हांडी को मनाया जाएगा लेकिन कानून के दायरे में रखकर। शिंदे ने गणेश उत्सव के मद्देनजर मुंबई, पुणे से कोंकण जानें वाले गणेश भक्तों की गाड़ियों का टोल माफ करने की भी घोषणा की है।
वहीं एकनाथ शिंदे ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि गणेशोत्सव के दौरान हर साल की तरह कोंकण जाने वाली गाड़ियों का टोल माफ किया गया है। इससे पहले पंढरपुर जाने वाले वारकरी के भी टोल माफी का फैसला सीएम ने किया था। सीएम ने कहा कि कोरोना के जो भी प्रतिबंध थे उन्हें हटाया गया है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के सभी नियमों का पालन त्योहारों के दौरान करना होगा।
उल्लेखनीय है कि सीएम ने ऐलान किया है कि कोंकण जाने वाले गणेश भक्तों के वाहनों से टोल नहीं लिया जाएगा। यकीनन इस फैसले से बड़ी राहत आम लोगों को मिलेगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुल 214 विशेष ट्रेनें भी चलाने का फैसला किया गया है। इन सभी ट्रेनों का संचालन जुलाई के अंतिम सप्ताह से अगस्त महीने तक होगा।
दूसरी तरफ महाराष्ट्र की सियासी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गई है। शिंदे और उद्धव गुट द्वारा दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है। अदालत ने पूरे मामले में सभी पक्षों से जवाब मांगा है। साथ ही सुनवाई 1 अगस्त तक टाल दी है।
Published on:
21 Jul 2022 06:40 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
