मुंबई

महाराष्ट्र बजट से पहले मराठवाड़ा में दो किसानों ने की आत्महत्या, बेमौसम बारिश से फसल हुई थी खराब

Maharashtra Budget 2023: मराठवाड़ा के अंधारी गांव में कर्ज और बेमौसम बारिश से फसल को हुए नुकसान से आहत होकर दो किसानों ने आत्महत्या कर ली है।

less than 1 minute read
Mar 09, 2023
एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस

Maharashtra Farmers Suicide in Marathwada: महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को साल 2023-24 के लिए राज्य का बजट पेश करेंगे। यह महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे सरकार का पहला बजट होगा। लेकिन इससे पहले खुद कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार के निर्वाचन क्षेत्र औरंगाबाद के सिल्लोड में दो अन्नदाताओं ने जान दे दी है।

जानकारी के मुताबिक, मराठवाड़ा के अंधारी गांव में कर्ज और बेमौसम बारिश से फसल को हुए नुकसान से आहत होकर दो किसानों ने आत्महत्या कर ली है। किसानों को उनकी उपज के दाम नहीं मिलने से जहां किसान अपनी खड़ी फसलों को जलाने लगे हैं, वही मुंह आ रहे निवाले पर हुई बर्बादी की बारिश से अंगूर, केले, आम आदि बगीचों को हो चुके भारी नुकसान से संकट गहरा गया है। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश से 14 हजार हेक्टेयर फसल को नुकसान, जिलाधिकारियों को शिंदे सरकार ने दिया ये आदेश

अहमदनगर के किसान शिष्टमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डाक से प्याज भेज कर आग्रह किया है कि प्याज के बढ़ते दामों से उन्हें राहत दिलाई जाए। येवला तहसील के किसानों को प्याज का बाजार भाव नहीं मिलने से परेशान होकर खेतों में खड़ी प्याज का होलिका दहन के रूप में जला दिया है।

सदन में हंगामा

महाराष्ट्र विधानसभा में गुरुवार को विपक्ष ने शिंदे सरकार से उन किसानों को तत्काल राहत प्रदान करने की मांग की, जिनकी फसल हाल में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त हुई है। कांग्रेस विधायक नाना पटोले ने इस मुद्दे पर कार्यस्थगन प्रस्ताव पेश किया, जिसे विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज कर दिया। इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया। बाद में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार के नेतृत्व में विपक्ष शिंदे सरकार को किसान विरोधी बताते हुए सदन से बाहर चले गया।

Published on:
09 Mar 2023 01:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर