
एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे
Shiv Sena Crisis: शिवसेना में मची कलह के बाद उसके चिन्ह धनुष-बाण के दावों को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग (Election Commission) में आज (8 अक्टूबर) अहम बैठक हुई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के खेमे ने चुनाव आयोग को धनुष-बाण चिह्न को लेकर लिखित जवाब सौंपा। उसके बाद चुनाव आयोग कार्यालय में चार घंटे तक हाई वोल्टेज बैठक हुई।
मिली जानकारी के मुताबिक, शिवसेना के धनुष-बाण चिन्ह पर निर्णय की घोषणा सोमवार को होने की उम्मीद है। दरअसल अंधेरी पूर्व विधानसभा उपचुनाव (Andheri East Bypoll) में एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के गुट से कोई उम्मीदवार नहीं है, तो वें धनुष-बाण का चिन्ह क्यों मांग रहे है? ठाकरे खेमे ने आयोग के सामने यह मुद्दा मुख्य तौर पर उठाया है। यह भी पढ़े-Maharashtra: शरद पवार बोले- बॉलीवुड में मुस्लिमों का योगदान सबसे ज्यादा, उर्दू को लेकर कही बड़ी बात
दरअसल मुंबई के अंधेरी उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर है। इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि शिवसेना के चिन्ह को लेकर चुनाव आयोग जल्द से जल्द फैसला कर सकता है।
ठाकरे गुट का दावा है कि उसके (शिवसेना) विधानसभा में 14 विधायक, विधान परिषद में 12 विधायक, लोकसभा में सात सांसद, राज्यसभा में 3 सांसद, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 160 सदस्य, 18 राज्य प्रभारी, 192 जिलाध्यक्षों और 600 उपजिला प्रमुख हैं।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने चुनाव आयोग से इस मसले पर जल्द सुनवाई का अनुरोध किया था। हालांकि, ठाकरे गुट ने अनुरोध किया है कि जब तक सभी दस्तावेज जमा नहीं कर दिए जाते तब तक आयोग जल्दबाजी में सुनवाई नहीं करें। साथ ही दलील दी कि उपचुनाव में एकनाथ शिंदे खेमा अपना उम्मीदवार नहीं उतारेंगे, तो उन्हें चिन्ह की अभी क्या जरूरत है? उन्होंने (एकनाथ शिंदे) केवल बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखा है, लेकिन इस पर तत्काल सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं है।
चुनाव आयोग ने शिवसेना को सबूत पेश करने का आदेश दिया था। तदनुसार, शिवसेना ने चुनाव आयोग को 700 पन्नों का दस्तावेज सौंपा।
अंधेरी पूर्व निर्वाचन क्षेत्र के शिवसेना विधायक रमेश लटके का इसी साल निधन हो गया था। इसलिए इस सीट पर उपचुनाव की घोषणा की गई है। अंधेरी पूर्व उपचुनाव के लिए मतदान 3 नवंबर को होगी और मतगणना 6 नवंबर को होगी। शिवसेना ने रमेश लटके की पत्नी ऋतुजा रमेश लटके को यहाँ से उम्मीदवार बनाया है। जबकि शिंदे गुट ने बीजेपी का समर्थन किया है और बीजेपी इस सीट से अकेले चुनाव लड़ेगी।
Published on:
08 Oct 2022 09:01 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
