महाराष्ट्र के सोलापुर में एक अजीब शादी हुई है। शादी से पहले ही जुड़वा बहनों के पिता कानिधन हो चुका था। लंबे समय से यह दोनों बहने अपनी मां के साथ रहती थी। पिता के निधन से पहले चूंकि अतुल इनके जीवन में आ चुका था, इसलिए इन्हें घर में पुरूष की कमी नहीं खलने पाई।
महाराष्ट्र के सोलापुर में एक अजीब शादी हुई है। इस शादी में दुल्हन तो दो हैं, लेकिन दूल्हा सिर्फ एक है। दोनों दुल्हनों ने एक ही मंडप में एक साथ दुल्हे को वरमाला पहनाया और सात जन्मों के अटूट बंधन में बंध गई। यह मामला सोलापुर के मालसिरास तालुका में अकलुज का है। इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कोई इस शादी का विरोध कर रहा है तो कोई इसका मजाक बना रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों बहने जुड़वा हैं और आईटी इंजीनियर हैं। दोनों मुंबई की ही एक कंपनी में नौकरी भी करती है। इन बहनों ने बताया कि उन्होंने अपने पेरेंट्स की मर्जी से शादी की है। इस शादी के लिए दूल्हे के घर वालों की भी पूरी तरह से मदद की है। बताया जा रहा है की वह काफी समय से दूल्हा अतुल को जानती हैं। जब उनके पिता की तबियत खराब हुई थी उस समय अतुल ने ही अपनी कार में उनके पिता को हॉस्पिटल पहुंचाया। यहीं पर पहली बार जान पहचान हुई और धीरे धीरे यही पहचान प्यार में बदल गई। इसके बाद उन दोनों ने एक साथ शादी करने और एक साथ ही पूरा जीवन बिताने का फैसला किया। यह भी पढ़े: सीएम शिंदे ने किया 2000 करोड़ की योजना का एलान, खत्म होगा कर्नाटक सीमा विवाद!
मां ने दिया कन्यादान: बता दें कि शादी से पहले ही जुड़वा बहनों के पिता का निधन हो चुका था। लंबे समय से यह दोनों बहने अपनी मां के साथ ही रहती थी। पिता के निधन से पहले चूंकि अतुल इनके जिंदगी में आ चुका था, इसलिए इन्हें घर में पुरूष की कमी नहीं खली। आखिरकार शादी के बाद दोनों बहनों ने अपने पति के साथ मां के घर में ही रहने का फैसला किया है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल: बता दें कि इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। वहीं, दूसरी तरफ ये शादी सोशल मीडिया पर मजाक का विषय बन गया है। लोग इस वीडियो को ट्वीट और रीट्वीट कर कई प्रकार के कमेंट कर रहे हैं। कोई इस शादी को अनैतिक बता रहा है, तो कोई पूछ रहा है कि इसमें गलत क्या है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसका विरोध कर रहे है तो काफी संख्या में लोग इस शादी के सपोर्ट में भी हैं।