10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra News: महाराष्ट्र के वर्धा में 8वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म, स्कूल अधीक्षक पर लगा आरोप; पुलिस जांच में जुटी

महाराष्ट्र के वर्धा में आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्ची के पेट में दर्द की शिकायत के बाद उसनें अपने पिता को पूरी बात बताई जिसके बाद इस मामले का खुलासा हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification
girl.jpg

Girl

Wardha News: महाराष्ट्र के वर्धा जिले के हिंगनघाट में एक 13 साल की लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद हडकंप मच गया है। बच्ची के पेट में दर्द होने के बाद उसके पिता उसे चंद्रपुर से हिंगनघाट लेकर आए जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है। इस मामले को लेकर वर्धा में हिंगनघाट पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

ज्ञात हो कि वर्धा के हिंगनघाट में सामने आए इस घटना से हडकंप मच गया है। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौकानें वाली बात यह है कि लड़की से दुष्कर्म का आरोप आश्रम स्कूल के अधीक्षक पर लगा है। इस पूरे मामले की जांच फिलहाल इस चंद्रपुर जिले की भद्रावती पुलिस को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें-Mumbai Crime: 9 साल की बेटी और 5 साल के बेटे के साथ पिता ने किया गंदा काम, बच्चों ने मां को सुनाई आपबीती तो कांप उठी रूह

चंद्रपुर जिले के भद्रावती तहसील में एक निजी आश्रम स्कूल के अधीक्षक द्वारा आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक 13 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न के मामले से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हिंगनघाट थाने पहुंचने के बाद इस केस का खुलासा हुआ है। इस मामले में हिंगनघाट पुलिस ने संदिग्ध आरोपी आश्रम स्कूल अधीक्षक संजय इटनकर (53) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता के माता-पिता चंद्रपुर जिले के रहने वाले हैं। ये दोनों दो महीने पूर्व हिंगनघाट बेटी की तबीयत बिगड़ने के बाद आए थे। फिर वे उसे हिंगनघाट लेकर आए। इसी समय छात्रा को पेट में दर्द हो रहा था। जिसके बाद उसनें पूरी कहानी पड़ोस में रहने वाली महिला को बताई और यह चौकानें वाली घटना सामने आ आई।