3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai: दक्षिण मुंबई समेत इन इलाकों में आज होगी पानी की कटौती, बीएमसी ने दी बड़ी अपडेट

Mumbai Water Cut: मालाबार हिल जलाशय का पुनर्निर्माण करवाने की योजना बनाई जा रही है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Dec 18, 2023

water_cut_in_mumbai_bmc.jpg

मुंबई में 10% पानी की कटौती, जानें डिटेल्स

Mumbai Water Shortage: मुंबई के कई हिस्सों में आज (18 दिसंबर) पानी की कटौती होने वाली है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बताया कि दक्षिण मुंबई समेत शहर के कुछ हिस्सों में 10 फीसदी पानी की कटौती की जाएगी। दरअसल आज ब्रिटिशकालीन मालाबार हिल जलाशय के कंपार्टमेंट नंबर-1 का आंतरिक निरीक्षण किया जा रहा है। इस वजह से जलाशय के कंपार्टमेंट नंबर-1 पूरी तरह से खाली किया गया है। नतीजतन शहर के पांच वार्डों में पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को मुंबई के ए, सी, डी, जी-नॉर्थ और जी-साउथ वार्डों के क्षेत्रों में 10 फीसदी पानी की कटौती की जाएगी। इन इलाकों में मालाबार हिल और आज़ाद मैदान जलाशयों से पानी की आपूर्ति होती हैं। इसलिए मुंबईवासियों को पानी का इस्तेमाल सावधानी से करने की सलाह दी गई है। यह भी पढ़े-सड़क हादसों से दहला महाराष्ट्र, 12 लोगों की मौत, शादी से लौट रहा पूरा परिवार खत्म!


क्यों बार-बार हो रही कटौती?

मुंबई नगर निगम (बीएमसी) मालाबार हिल जलाशय का पुनर्निर्माण करवाने की योजना बना रही है। इसके मद्देनजर मालाबार हिल जलाशय के कंपार्टमेंट नंबर-1 का आज विशेषज्ञ पैनल ने आंतरिक निरीक्षण किया। विशेषज्ञ पैनल को पिछले महीने गठित किया गया था। इस पैनल में आईआईटी बॉम्बे के प्रोफेसरों, बीएमसी इंजीनियरों के साथ ही तकनीकी विशेषज्ञ शामिल है।

इससे पहले सदियों पुराने जलाशय के दूसरे कम्पार्टमेंट का आंतरिक निरीक्षण 7 दिसंबर को किया गया था। तब टैंक को आंशिक रूप से खाली किया गया था। तब भी कई इलाकों में पानी की कटौती हुई थी। और कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई ठप थी।

आज कहां-कहां होगी पानी की कटौती?

मुंबई के नरीमन प्वाइंट, कफ परेड, अंबेडकरनगर, मिलिट्री जोन, कालबादेवी, चिराबाजार, ताड़देव और अन्य क्षेत्र, मुंबई सेंट्रल, गिरगांव, ग्रांट रोड इलाके में आज पानी की कटौती होगी। साथ ही जी-उत्तर वार्ड में दादर पश्चिम, धारावी और माहिम क्षेत्र, जी-दक्षिण वार्ड में वर्ली, लोअर परेल, प्रभादेवी, एलफिंस्टन के पश्चिमी हिस्से में पानी का किल्लत हो सकती है। वहीं, पानी की कटौती के अलावा कुछ जगहों पर पानी का दबाव कम रहेगा।

Story Loader