30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई के अटल सेतु से महिला ने लगाई छलांग! ड्राइवर ने पकड़े बाल… और फिर, देखें Video

Atal Setu video : अटल सेतु से समुद्र में कूदने वाली महिला को कैब ड्राइवर और पुलिसकर्मियों ने बचा लिया। पिछले महीने 38 वर्षीय एक इंजीनियर ने अटल सेतु से कूदकर आत्महत्या की थी।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 17, 2024

Atal Setu bridge woman jump

Mumbai News : मुंबई के अटल सेतु ब्रिज पर दिलदहला देने वाली घटना घटी है। अटल सेतु से समुद्र में कूदकर एक महिला ने जान देने की कोशिश की, लेकिन किसी 'सुपरहीरो' की तरह कैब ड्राइवर और पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

मुलुंड में रहने वाली 56 वर्षीय महिला ने शुक्रवार शाम को न्हावा शेवा (Nhava Sheva) में मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक (अटल सेतु) से कूदने की कोशिश की। अधिकारियों ने बताया कि महिला जिस किराए पर ली गई कैब से घटनास्थल पर पहुंची थी, उसी कैब के ड्राइवर ने उसे बचाया। महिला जैसे ही पुल से समुद्र में कूदी ड्राइवर ने उसके बाल पकड़ लिए।

यह भी पढ़े-अटल सेतु पर रुकी कार और समुद्र में कूद गया इंजीनियर... सामने आया शॉकिंग वीडियो

महिला को बचाने के लिए कैब ड्राइवर और ट्रैफिक पुलिस की जितनी भी तारीफ की जाए कम है। पुलिस ने बताया कि कैब ड्राइवर की पहचान संजय यादव (31) के तौर पर हुई है। महिला ने कुछ पूजा सामग्री को समुद्र में विसर्जित करने के बहाने यादव को पुल पर कार रोकने को कहा था।

इस बीच, कार रुकते ही पुल पर निगरानी कर रही ट्रैफिक पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस की गाड़ी देखकर महिला ने पुल से छलांग लगा दी। लेकिन कैब ड्राइवर ने बड़ी ही तेजी से महिला के बाल पकड़ लिए। इस बीच ट्रैफिक पुलिस वाले भी तेजी से महिला को बचाने दौड़े। सभी ने महिला को ऊपर खींचा और समुद्र में गिरने से बचा लिया।

न्हावा शेवा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अंजुम बगवान (Anjum Bagwan) ने बताया कि महिला के परिवार से संपर्क किया गया तो पता चला कि महिला मानसिक रूप से परेशान है। मामले की जांच जारी है।