21 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डिप्टी CM के कार्यक्रम में जाते समय हादसा, BJP मंडल अध्यक्ष की कार में लगी भीषण आग

Dinesh Kashyap car fire: डिप्टी सीएम अरुण साव के कार्यक्रम में जाते समय भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश कश्यप की महिंद्रा XUV300 कार में अचानक आग लग गई।

less than 1 minute read
Google source verification
BJP मंडल अध्यक्ष की कार में आग (photo source- Patrika)

BJP मंडल अध्यक्ष की कार में आग (photo source- Patrika)

Dinesh Kashyap car fire: भाजपा मंडल अध्यक्ष की महिंद्रा XUV300 कार में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई और सभी लोग सुरक्षित बच निकले। जानकारी के अनुसार, शनिवार को डिप्टी सीएम अरुण साव के कार्यक्रम में शामिल होने भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश कश्यप के वाहन से कार्यकर्ता बृंदावल की ओर जा रहे थे।

बड़ा हादसा टला…

अखरार के पास पहुंचते ही कार से अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही पलों में आग भड़क उठी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग तेजी से फैलते हुए पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए कार में सवार तीनों लोग तुरंत बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। थोड़ी सी भी देरी होती तो जान-माल का नुकसान हो सकता था।

Dinesh Kashyap car fire: तकनीकी खराबी की आशंका जताई

बताया जा रहा है कि महिंद्रा XUV300 पिछले दीवाली पर ही खरीदी गई थी और आग लगने से वाहन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। घटना के बाद दिनेश कश्यप ने बताया कि यह भगवान की कृपा है कि सभी सुरक्षित हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और प्राथमिक तौर पर तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।