11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: पहले पैसा, फिर राशन… ग्रामीणों ने सरपंच पर लगाए गंभीर आरोप

CG News: मुंगेली जनपद पंचायत के कुंवागांव में राशन वितरण को लेकर विवाद। ग्रामीणों ने सरपंच पर 300–500 रुपये तक की कथित वसूली का आरोप लगाया।
less than 1 minute read
Google source verification
CG Ration: राशन दुकानों में बड़ा फर्जीवाड़ा, 19 लाख के चावल-शक्कर की गड़बड़ी में अब तक एफआईआर नहीं

CG News: मुंगेली जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली कुंवागांव ग्राम पंचायत में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सरपंच मयाराम साहू ने राशन दुकान पर बैठकर लाभार्थियों से 300 से 500 रुपये तक की राशि वसूली। ग्रामीणों का कहना है कि राशन देने के बदले “पहले पैसा, फिर राशन” की शर्त रखी गई।

CG News: वसूली को ‘ग्राम टैक्स’ का नाम दिया

ग्रामीणों के मुताबिक इस वसूली को ‘ग्राम टैक्स’ का नाम दिया गया, लेकिन न तो किसी को रसीद दी गई और न ही यह स्पष्ट किया गया कि किस नियम के तहत और किस आधार पर राशि तय की गई है। बिना किसी लिखित आदेश या पारदर्शी प्रक्रिया के सीधे नकद वसूली किए जाने का आरोप लगाया गया है। इस पूरे मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर राशन दुकान के भीतर वसूली का दृश्य दिखने का दावा किया जा रहा है।

सरपंच से जवाब मांगने की कोशिश

CG News: ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि जब मीडिया टीम शिकायत की पड़ताल के लिए मौके पर पहुंची और सरपंच से जवाब मांगने की कोशिश की, तो वे कैमरे से बचते हुए वहां से चले गए। इधर, मुंगेली जनपद पंचायत के सीईओ विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि पंचायतों को ग्राम टैक्स वसूलने के संबंध में नियमानुसार निर्देश दिए गए हैं।

हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की वसूली निर्धारित नियम और प्रक्रिया के तहत ही की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीणों द्वारा लगाए गए इस तरह के आरोपों की विस्तृत जानकारी फिलहाल उनके संज्ञान में नहीं है।