18 करोड़ पैन कार्ड अभी भी बाकी
माई गवर्नमेंट इंडिया की ओर से किए गए ट्वीट से मिली जानकारी के अनुसार देश में अभी 18 करोड़ पैन कार्ड ऐसे हैं, जो आधार कार्ड से लिंक नहीं हुए हैं। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक 32.71 करोड़ स्थाई खाता संख्या यानी पैन कार्ड जोड़े जा चुके हैं। जबकि देश में 29 जून तक पैन कार्ड धारकों की संख्या 50.95 करोड़ हो चुकी है। सरकार पहले ही आधार को पैन से जोडऩे की तारीख बढ़ाकर 31 मार्च, 2021 कर चुकी है। आपको बता दें कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई 12 अंकों वाला आधार कार्ड जारी करता है जबकि आयकर विभाग किसी, व्यक्ति या इकाई को 10 अंकों वाला पैन जारी करता है।