नर्इ दिल्ली। अगर कोर्इ आपसे कहे कि आपको रोज के 70 पैसे निवेश करने हैं आैर कुछ ही सालों में आप करोड़पति बन जाएंगे। तो थोड़ा अजीब जरूर लगेगा, आप यह सोचने लगेंगे कि यह आदमी झूठ बोल रहा है, लेकिन यह सच है। यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है, जिसमें आपको सिर्फ रोज के मात्र 70 पैसे ही देने है। आखिर कौन सी है यह योजना। जिसका नाम प्रधानमंत्री से जुड़ा हुआ है…
यह है इस योजना का नाम
इस योजना का नाम आैर कोर्इ नहीं सुकन्या योजना है। हाल ही में केंद्र सरकार की आेर से इस योजना में बदलाव करते हुए साल में 1000 रुपए के प्रीमियम को 250 रुपए कर दिया है। ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना से जुड़ सके। अगर इस 250 रुपए काे डेली के हिसाब से डिवाइड किया जाए तो हर रोज आपको मात्र 70 पैसे के प्रीमियम ही देना होगा। इतना सस्ता प्रीमियम ही देना होगा। आपको बता दें कि यह योजना सिर्फ बेटियों के लिए ही होती है।
सवा करोड़ खुलवा चुके हैं खाते
इससे पहले चालू वित्त वर्ष का बजट पेश करते हुए अरुण जेटली ने कहा था कि सुकन्य समृद्घि योजना मोदी सरकार की सफलतम योजनाआें में से एक है। आंकड़ों की मानें नवंबर 2017 तक इस स्कीम के तहत 1.26 करोड़ खाते खुलवाए गए हैं। इनमें 19,183 करोड़ रुपए जमा हुए हैं। पीपीएफ एवं अन्य छोटी बचत योजनाओं की तरह इस स्कीम की ब्याज दर भी तिमाही आधार पर तय होती है। जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए इस स्कीम की ब्याज दर 8.1 फीसदी तय की गई है।