1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर बैठै 42 रुपए से कमा सकते है 8.50 लाख, जानिए क्या करना होगा

हम आपको एक एेसा तरीका बता रहे हैं जिससे सही वित्तीय प्लानिंग करते आप अपना भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं, वो भी मात्र 42 रुपए से।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 25 Apr 2018, 12:44 PM IST

APY

नर्इ दिल्ली। अाज हर कोर्इ कम समय में अधिक से अधिक पैसे कमाने के रास्ते तलाश रहा है। सबको आर्थिक तौर पर अपना भविष्य सुरक्षित करने की चिंता सताती रहती है। एेसे में हम आपको एक एेसा तरीका बता रहे हैं जिससे सही वित्तीय प्लानिंग करते आप अपना भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं, वो भी बेहद कम निवेश के साथ। ये निवेश इतना कम है कि आपके पास मात्र 42 रुपए से 8.50 रुपए कमाने का मौका है। आइए जानते हैं कि इसके लिए कैसे आैर कितना निवेश करना होगा...


इस योजना का उठा सकते हैं लाभ

दरअसल केन्द्र सरकार ने "अटल पेंशन योजना" की शुरूआत की है। सरकार के इस योजना का 18 से 40 साल का कोर्इ भी शख्स फायदा उठा सकता है। इस योजना में निवेश करके आप अपने भविष्य के लिए अच्छी खासी रकम जुटा सकते हैं। इसमें निवेश करने पर 60 साल की उम्र में रिटायर होने पर आप 5 हजार रुपए प्रति माह या एक बार में ही 8.50 लाख तक कमा सकते हैं। इसके लिए आपको मासिक, तिमाही या छमाही आधार पर निवेश करना होगा।

निवेश का ये है गणित

इस योजना का लाभ लेने के लिए 18 से 40 साल का कोर्इ भी शख्स 42 रुपए से लेकर 1,318 रुपए तक निवेश कर सकता है। निवेश की रकम आैर अवधि आपको उम्र के हिसाब से तय होगी। आप जितनी कम उम्र में इस योजना में निवेश करेंगे उतना ही कम राशि आपको जमा करना होगा। मान लीजिए यदि आपकी उम्र 18 साल है तो आप 42, 84, 126, 168, 210 रुपए प्रति माह तक जमा करा सकते हैं। इसके बाद जब आप 60 साल की उम्र में रिटायर होंगे तो आपको 1000, 2000, 3000, 4000, या 5000 रुपए प्रति माह की कमार्इ कर सकते हैं। इस टेबल से एेसे समझें निवेश का गणित...

टैक्स में भी मिलेगा छूट

इस स्कीम के कुछ आैर भी फायदे हैं। अगर आप इस योजना में निवेश कर रहे हैं आैर दुर्भाग्यवश आपकी म्रत्यु हो जाती है तो आपको पति या पत्नी को पेंशन भी मिलेगा। यदि पति या पत्नी की मौत हो जाए तो जो भी नाॅमिनी होगा उसे 1.70 लाख रुपए से लेकर 8.50 लाख रुपए तक की रकम मिलेगी। यही नहीं, सरकार के इस योजना में निवेश करने पर आपको अायकर अधिनियम के सेक्शन 80CCD(1) के तहत टैक्स छूट भी मिलेगी। सेक्शन 80C के 1.50 रुपए के अतिरिक्त सलाना 50,000 रुपए के टैक्स डिडक्शन का फायदा भी आपको मिलेगा।


घर बैठे एेसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

इसके लिए आपको http://enps.nsdl.com लाॅग इन करके अटल पेंशन योजना पर क्लिक करना होगा। जिसमें आपको आधार नंबर के साथ-साथ अपने बैंक शाखा, खाता संख्या आैर पता के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी भरना होगा। जिसके बाद आगे आपको पेंशन की रकम, कितनी किश्त में पैसे डालने हैं, आैर पति/पत्नी के साथ नाॅमिनी का नाम भरना होगा। इस प्रक्रिया के अंत में आपको एक वेरिफिकेशन फाॅर्म भरकर इ-साइन करना होगा। इस रजिस्ट्रेशन के बाद बैंक आपके खाते से निर्धारित राशि काटकर पर्मानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर (PRAN) में डाल देगा।