1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पांच करोड़ EPFO खाताधारकों को सौगात, अब अपने हिसाब से कर सकेंगे शेयर बाजार में निवेश

EPFO ने खाताधारकों को अपने भविष्य निधि खातों से इटीएफ के माध्यम से शेयर बाजार में अपने निवेश काे बढ़ाने या घटाने का विकल्प दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 25 Apr 2018, 10:37 AM IST

EPFO ETF

नर्इ दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने पांच करोड़ खाताधारकों को एक विशेष सौगाता दी है। EPFO ने इन खाताधारकों को अपने भविष्य निधि खातों से इटीएफ के माध्यम से शेयर बाजार में अपने निवेश काे बढ़ाने या घटाने का विकल्प दिया है। EPFO आने वाले तीन महीनों में इटीएफ के जरिए निवेश को पीएफ खाते में जमा कराने की सुविधा उपलब्ध कराने जा रही है। इस सुविधा के बाद पीएफ खाताधारक अपने फंड से र्इटीएफ के जरिए अपने निवेश को बढ़ा या घटा सकेंगे।


तीन माह में पूरा कर लिया जाएगा जरूरी साॅफ्टवेयर

EPFO के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, हम अपने खाताधारकों को उनके इटीएफ निवेश पीएफ खातें में हस्तांतरित करने के लिए जरूरी साॅफ्टवेयर को तैयार करने में लगें है। अगले दो से तीन माह में इसे पूरा कर लिया जाएगा। इस प्रक्रिया के पूरा हो जाने के बाद हम अगले चरण में कदम रख पाएंगे। इस सुविधा के बाद करीब पांच करोड़ सदस्यों को शेयर बजार में अपने निवेश को घटा या बढ़ा सकेंगे।

यह भी पढ़ें- 78 फीसदी घटा भारती एयरटेल का मुनाफा, पिछले 15 साल में पहला घाटा
अनिवार्य राशि से कम या अधिक निवेश का मिलेगा विकल्प

बता दें कि पिछले हफ्ते ही निर्णय इकार्इ केन्द्रीय न्यासी बोर्ड(CBT) ने पिछले हफ्ते ही एक विशेष सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संभावनाएं तलाशने की मंजूरी दी थी। इस सुविधा के तहत खाताधारकों को शेयर बाजार निवेश की माैजूदा 15 फीसदी अनिवार्य से अधिक या कम निवेश का विकल्प मिलेगा। ज्ञात हो की अगस्त 2015 में EPFO ने इटीएफ के जरिए शेयर बाजार में निवेश की शुरूआत की थी। जिसके बाद वर्ष 2015-16 में EPFO ने अपने निवेश योग्य जमा पंजी का पांच फीसदी निवेश किया था। इसे बाद में बढ़ाकर अगले साल 10 फीसदी कर दिया गया था। फिर 2017-18 में इसे दस से 15 फीसदी कर दिया गया था।


फरवरी में मिला 17.23 फीसदी रिटर्न

EPFO ने अबतक इटीएफ में कुल् 41,967.51 करोड़ रुपए का निवेश कर चुका है। 28 फरवरी 2018 में इसमें 17.23 फीसदी का रिटर्न भी मिला। इसी साल मार्च 2018 में EPFO ने कुल 2500 करोड़ रुपए के इटीएफ को बाजार में बेचा।