1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वैश्विक दबाव से गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 34563 के स्तर पर, 21 अंक फिसला निफ्टी

बीएसर्इ सेंसेक्स 53 अंको की गिरावट के साथ 34,563 के स्तर पर आैर निफ्टी 21अंको की गिरावट के साथ 10,593 के स्तर पर खुला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 25 Apr 2018, 9:58 AM IST

share Market

मुंबर्इ। खराब वैश्विक संकेतों के बाद बुधवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरूआत लाल निशान के साथ हुर्इ। आज कारोबार के शुरूआत में ही सेंसेक्स आैर निफ्टी दोनों में हल्की गिरावट देखने को मिला है। बीएसर्इ सेंसेक्स 53 अंको की गिरावट के साथ 34,563 के स्तर पर आैर निफ्टी 21अंको की गिरावट के साथ 10,593 के स्तर पर खुला। मिडकैप आैर स्माॅलकैप में दबाव देखने को मिल रहा है। बीएसर्इ के मिडकैप इंडेक्स में 0.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गर्इ तो ही स्माॅलकैप में भी 0.1 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी के मिडकैप की बात करें तो इसमें भी 0.15 फीसदी की कमजोरी देखने को मिल रही है।


दिग्गज शेयरों का हाल

अाज कारोबार के शुरूअाती दौर में भारती एयरटेल, भारती इंफ्राटेल, एचपीसीएल, बीपीसीएल आैर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी देखने काे मिल रही है। जबिक हिन्डाल्को, सिप्ला आैर एचसीएल के शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है।


एशियार्इ बाजाराें में कमजोरी

बुधवार को शुरूआती कारोबार में एशियार्इ बाजारों में भी गिरावट देखने को मिलेगा। जापान का निक्केर्इ 136.5 अंकों की कमजोरी के साथ 22,142 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। चीन के हैंग सेंग में 278 अंकों की गिरावट देखी जा रही है जिसके बाद ये 30,358.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एसजीएक्स निफ्टी भी 60 अंक लुढ़ककर 10,560 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कोरियो के कोस्पी की बात करें तो इसमें 0.8 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है।


रुपए की कमजोर शुरूआत

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन रुपये की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की गिरावट के साथ 66.47 के स्तर पर खुला है। इसके पहले लगतार छह ट्रेडिंग सेशन के बाद मंगलवार रुपए में तेजी देखने को मिली। मंगलावर को रुपए के लिए पूरा दिन साकारात्मक रहा था। जिसके बाद डाॅलर के मुकाबले मुकाबले रुपया 10 पैसे की मजबूती के साथ 66.38 के स्तर पर बंद हुआ था।