केंद्र सरकार ने इसी साल जनवरी में 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन को मंजूरी दे दी है। आठवें वेतन आयोग का गठन केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि इसके लागू होने से केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की सैलरी, भत्तों और पेंशन में इजाफा होगा। देश में लाखों केंद्रीय सरकारी कर्मचारी काफी समय से बेसिक सैलरी में बढ़ोत्तरी की मांग कर रहे थे और आठवें वेतन आयोग के लागू होने के बाद उनकी बेसिक सैलरी भी बढ़ेगी, जिसका फायदा वर्तमान में केंद्रीय सरकारी नौकरी कर रहे करीब 50 लाख कर्मचारियों को मिलेगा।