नई दिल्ली। यदि आप जमीन, बैंक और सोने में निवेश कर रहे हैं और आपको अपने मनमुताबिक रिटर्न नहीं मिल रहा है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको बताने जा रही हैं एक एेसा तरीका जहां पर आप निवेश कर मात्र 4 साल में अपने रुपए को दुगुना कर सकते हैं। जीहां, आप सही समझे हैं। आप म्यूचुएल फंड में निवेश कर अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। यदि आप सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए म्यूचुअल फंड्स में निवेश करते हैं तो आपको और अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। यही कारण है कि आज एसआईपी निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है। पिछले दो सालों में एसआईपी के जरिए निवेश में लगातार बढ़ावा आ रहा है। जून 2018 में एसआईपी मई के मुकाबले 250 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है और यह बढ़कर 7553 करोड़ रुपए के साथ ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया है।