इसमें विशेषज्ञों की ओर से म्यूचुअल फंड में निवेश के गुर बताए जाएंगे। म्यूचुअल फंड में सही निवेश हो इसके लिए इससे जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी दी जाएंगी । इसमें लोग विशेषज्ञों से चाइल्ड एजूकेशन, टैक्स प्लानिंग, रिटायरमेंट, वैल्थ क्रिएशन के लिए म्यूचुअल फंड में बहुत सी स्कीम्स की जानकारी भी ले सकते हैं । गौरतलब है कि म्यूचुअल फंड में निवेश की राशि को आप अपनी सहूलियत के अनुसार चुन सकते हैं ।