जनपद में पुरकाजी थाना क्षेत्र के नूरनगर गांव में 15 फीट लंबा अजगर मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। अजगर ने एक गीदड़ को अपना शिकार बनाया था, जिसे छुड़ाने के लिए गीदड़ों के झुंड ने अजगर पर हमला कर दिया मगर ना छोड़ने पर गीदड़ों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। गीदड़ों की आवाज सुनकर ग्रामीण जंगल की और दौड़ पड़े और इस भयानक नजारे को देखकर हैरान हो गए। मामले की सूचना वन विभाग को दी गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने अजगर को बोरी में बंद कर वन विभाग को सौंप दिया।