बता दें कि शामली समेत देशभर के कई इलाकों में नकली पनीर, दूध, मावे का कारोबार बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। आलम यह है कि शामली में सप्लाई के लिए सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर से भी पनीर और मावे की सप्लाई की जाती है। सप्लायर पहले तो शामली की विभिन्न हलवाइयों की दुकानों पर सप्लाई करते हैं और जो मावा पनीर बच जाता है उसे अगले दिन देश की राजधानी दिल्ली में बेचने के लिए भेज दिया जाता है।