3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुजफ्फरनगर में बिजली घर में युवक ने लगाई फांसी…कर्मचारियों ने तुरंत बचाया, सामने आई यह वजह 

मुजफ्फरनगर में एक युवक ने बिजली घर में फांसी लगा ली। युवक घर से ही रस्सी लेकर आया था। वह बिजली घर में फंदा लगाकर पंखे से झूल गया। युवक घर का बिजली का कनेक्शन काटे जाने से काफी नाराज था।

2 min read
Google source verification

मुजफ्फरनगर में एक युवक ने बिजली घर में फांसी लगा ली। युवक घर से ही रस्सी लेकर आया था। वह बिजली घर में फंदा लगाकर पंखे से झूल गया। युवक घर का बिजली का कनेक्शन काटे जाने से काफी नाराज था। फिलहाल, युवक ने जैसे ही फंदा लगाया उसे कुछ बिजली कर्मचारियों ने देख लिया और उसे तुरंत बचा लिया। इस दौरान युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां युवक का इलाज किया जा रहा है।

घर के कनेक्शन पर बकाया थे 50 हजार

बताया जा रहा है कि युवक के घर के कनेक्शन पर 50 हजार रुपए का बिजली का बिल बकाया था। काफी बार नोटिस भेजने बावजूद भी उसका भुगतान नहीं किया जा रहा था। बिजली बिल के भुगतान होने की वजह से परेशान विभाग ने उसका कनेक्शन काट दिया।

गर्मी से तिलमिलाया युवक पहुंच गया बिजली घर

बिजली का कनेक्शन कटने से युवक काफी तिलमिला गया और वह तमतमाता हुआ बिजली घर के आफिस पहुंच गया, यहां युवक ने कुछ देर तक कर्मचारियों से बहसा-बहसी की लेकिन, जब कर्मचारी कनेक्शन जोड़ने की बात पर राजी नहीं हुए तो युवक दूसरी ओर चला गया। युवक अपने घर से ही रस्सी लेकर आया था।

यह भी पढ़ें : यूपी का 12th Fail डॉक्टर! दवाइयों की नहीं लिख पाता स्पेलिंग… दावा- बड़ी बड़ी बीमारियों का इलाज करने का

पंखे से बांधी रस्सी और लटक

रस्सी लेकर युवक बिजली घर में बने कमरे की दूसरी ओर निकला, युवक वहां कमरे के पास एक पंखा दिख गया। युवक इसी पंखे में रस्सी फंसाई और खुद के लिए फंदा बनाया और लटक गया, युवक लटका ही था कि उसे एक कर्मचारी ने देख लिया। उसने युवक को आनन फानन में उतारा, युवक को प्रारंभिक इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मामला पुरकाजी क्षेत्र के तुगलक कम्हेड़ा बिजली घर का बताया जा रहा है।

Story Loader