
मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस की वजह से देशभर में लोग शादी करने से परहेज कर रहे हैं। कुछ लोग पहले से ही तय तारिख पर शादी करना चाहते है। लॉकडाउन खुलने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला जनपद के खतौली में देखने को मिला। रोडवेज बस स्टैंड के निकट के पास रहने वाला एक शख्स ने अपने बेटे की शादी दिल्ली निवासी एक युवती से तय की थी।
कोविड़ 19 वैश्विक महामारी के चलते पूरे देश भर में लॉकडाउन किया गया। ताकि चेन तोड़कर महामारी से लड़ा जा सके। लेकिन कुछ लोग शादी करने से बाज भी नहीं आ रहे है। कहीं चार तो कहीं 5 लोगों के बीच शादी हो रही है। जनपद खतौली से भी चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने एंबुलेंस से दिल्ली पहुंचा। जहां हाईवे पर तमाम जगह पुलिस नाकों पर एंबुलेंस की वजह से पुलिस ने चेकिंग नहीं की।
दूल्हा निकाह करने के बाद दुल्हन को लेकर एंबुलेंस से खतौली पहुंचा। हालांकि, मामला सामने आने के बाद पुलिस ने उसे दुल्हन के साथ क्वारंटाइन कर दिया है। पुलिस ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही उनके पूरे परिवार को क्वारंटाइन कर दिया गया है।
Updated on:
29 Apr 2020 05:04 pm
Published on:
29 Apr 2020 04:54 pm

बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
