1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शेरा बकरे और करिश्मा भैंस ने रैप पर किया कैटवॉक, पशुओं की सुंदरता देख बजीं तालियां

National Animal Exhibition Muzaffarnagar: राष्ट्रीय पशु प्रदर्शनी में शेरा बकरे और करिश्मा भैंस ने रैप पर कैटवॉक किया। नुकरी नस्ल की घोड़ी रेशमा भी रैप पर उतरी।

2 min read
Google source verification
शेरा बकरे और करिश्मा भैंस ने रैप पर किया कैटवॉक, पशुओं की सुंदरता देख बजीं तालियां

राष्ट्रीय पशु प्रदर्शनी में करिश्मा भैंस

जिले में लगी राष्ट्रीय पशु प्रदर्शनी और कृषि मेले में आए नई नस्ल के पशुओं ने रैप पर कैटवाक किया।

नई नस्ल के विजेता पशुओं का निर्णय करने के लिए कैटवॉक कराया गया। नुमाइश मैदान के बीच में रैंप तैयार किया गया है। निर्णायकों को रैंप के सामने बैठाया गया।

पशुपालक अपनी-अपनी बारी आने पर पशुओं को लेकर पहुंचते हैं। पशु की सुंदरता, नस्ल, उम्र और वजन समेत अन्य खूबियों को देखते हुए अंक दिए जा रहे हैं।

राजस्थान से आए बकरे शेरा ने खूब वाहवाही लूटी। बकरे की नस्ल देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। सोजत क्षेत्र के इस बकरे की ऊंचाई और वजन की जानकारी सुनकर लोग हैरान हो गए। बकरे के कान की लंबाई 15 इंच से अधिक है।

बकरे का नाम शेरा हैं। यह सोजत नस्ल का है। इसकी खासियत है कि यह बिल्कुल सफेद रंग का होता है। शेरा की ऊंचाई 43 इंच है, जबकि उसके कान 17 इंच के है।

यह भी पढ़ें : CNG-PNG Price update: सीएनजी-पीएनजी के दाम होंगे कम, जानिए कितनी गिरेगी कीमत

मालिक के पीछे चलती है करिश्मा
रोहतक के सिसरखास गांव से आए पशु पालक अनिल कुमार की मुर्रा नस्ल की भैंस करिश्मा देर रात तक लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही।

खास बात यह है कि करिश्मा बिना रस्सी के मालिक के पीछे चलती है। उसे रस्सी से बांधने की जरूरत नहीं पड़ती। दो साल की करिश्मा आकर्षण का केंद्र बनी रही।

Story Loader