
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मुजफ्फरनगर। 2017 में मीरापुर विधानसभा से भाजपा के टिकट पर विधायक बने अवतार सिंह भड़ाना ने पार्टी से बगावत का रुख अख्तियार कर लिया है। मीरापर से चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र में सबसे कम उपस्थिति दर्ज कराने वाले विधायक अवतार सिंह भडाना लंबे समय बाद शुक्रवार को मुज़फ्फरनगर की खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव चाँद समंद में गुर्जर समाज के कार्यक्रम में अलग की अंदाज में नजर आये। इस दौरान उन्होंने बागी सुरों में हरियाणा सरकार और वहां के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर सहित सभी हरियाणा जन प्रतिनिधियों को खुले मंच से चेतावनी देते हुए कहा है कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर हम तिरंगा नहीं फेहराने देंगे।
दरअसल, चांद समंद गांव में गुर्जर समाज द्वारा आयोजित गांव के द्वार लोकार्पण कार्यक्रम में भाजपा विधायक अवतार सिंह भड़ाना और विधान परिषद सदस्य चौधरी वीरेंद्र सिंह के साथ उत्तराखंड के भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। जहां अवतार सिंह भड़ाना ने खुले मंच से केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए हरियाणा सरकार को 26 जनवरी पर तिरंगा नहीं फेहराने की चेतावनी दे डाली। अवतार सिंह भड़ाना ने मंच से कहा कि आपको भरोसे और आपकी ताकत की बदौलत उन दस योद्धाओ में मेरा नाम पूरे देश में है। मैंने पार्टी, राजनीती एमएलए पद और राष्ट्रिय कार्यकारिणी सब त्याग दी है। जब तक इस देश का किसान और मजदूर पीड़ा में रहेगा, तो देश कैसे खुशहाल होगा।
यह भी देखें: बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन
भाजपा विधायक ने कहा कि मैंने अपील की है कि आज पूरे देश के किसान अपनी पीड़ा और दर्द के लिए दिल्ली में बैठे हैं। गाज़ीपुर बॉर्डर को सिंघु बॉर्डर की तरह मजबूत करेंगे। दिल्ली को जाम करेंगे। जब तक ये सरकार किसानों की मांगें नहीं मानेगी, तब तक हम दिल्ली में जमे रहेंगे। मैं बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य हूँ, लेकिन बीजेपी से पूछना चाहता हूँ कि मेरे समाज और मेरे नेताओं को क्या दिया। उन्होंने केवल अपमानित करने का काम किया है। मैं इसका बदला लूंगा।
Published on:
23 Jan 2021 10:55 am
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
