
मुजफ्फरनगर। जनपद में अलग-अलग तरह के पोस्टर होर्डिंग व बैनर लगाकर चर्चाओं में रहने वाले नगर सीट से भाजपा विधायक कपिल देव अग्रवाल का एक होर्डिंग इन दिनों चर्चाओं में है। ये होर्डिंग ऐसे समय में एक बार फिर चर्चाओं में है जब जनपद से कांवड़ यात्रा निकल रही है।
दरअसल, शिवभक्तों के स्वागत के लिए बीजेपी विधायक द्वारा पोस्टर व होर्डिंग लगाए गए हैं। जिनमें विधायक कपिल देव द्वारा अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने के लिए वादा कर दिया है। इन पोस्टर पर लिखा है, ‘जो भारत विरोधी हैं, शर्मिंदा रह जाएंगे, महाकाल भक्तों का वादा है मंदिर वहीं बनाएंगे।‘ ये पोस्टर विधायक व उनके समर्थकों द्वारा शहर के कांवड़ मार्गों पर लगाए गए हैं।
बता दें कि कांवड़ियों को आकर्षित करने और उनमे धार्मिक जोश भरने के लिए मुजफ्फरनगर के नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल के समर्थकों द्वारा लगाए गए होडिंग चर्चा का विषय बना हुआ है। जब इस बाबत विधायक से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ये हमारी भावनाओं का प्रश्न है और ये हमारी जीवन शैली है।
भगवान राम का भव्य मंदिर बहुत शीघ्र अयोध्या के अंदर बने इसके लिए हम भगवान राम से, हनुमान से और शिव भोले महाकाल से लगातार प्राथना कर रहे हैं कि करोड़ों लोगों की आस्था का विषय है, वो जल्द पूरा हो। ऐसी हमारी कामना है। जब राम जन्म का आंदोलन था हमने उस समय भी नारा लगाया था, ‘राम लला हम आएंगे, मंदिर वही बनाएंगे।’ उस संकल्प को हमे पूरा करना है और बहुत जल्दी भव्य राम मंदिर बनेगा।
Published on:
08 Aug 2018 01:39 pm

बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
