मुजफ्फरनगर

भाजपा विधायक बोले-नवरात्रों में खत्म हो सकता है कोरोना वायरस

Highlights . दुनियाभर में कोरोना वायरस मचा रहा कहर. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को किया लॉकडाउन. विधायक ने अपनी निधि से स्वास्थ्य विभाग को 25 लाख रुपये देने की घोषणा  
2 min read
1800x1200_coronavirus_1.jpg

मुजफ्फरगनर। दुनियाभर में कोरोना वायरस कहर मचा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया है। बुढाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक उमेश मलिक ने नवरात्रों में कोरोना के खत्म होने की संभावना जताई है। वहीं, विधायक ने विधायक निधि से स्वास्थ्य विभाग को कोरोना से बचने के संसाधन जैसे मास्क, सैनिटाइजर सहित अन्य उपकरण की खरीद के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

विधायक उमेश मलिक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए कोई दवाई नहीं बनी है। हालांकि, पीएम के आहवान पर देशवासियों ने जनता कफ्र्यू का पालन किया। डॉक्टर्स, पुलिसकर्मी, मीडियाकर्मी व अन्य कर्मचारी लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। देश की जनता ने डयूटी कर रहे डॉक्टर्स व अन्य का उत्साहवर्धन करने के लिए घंटी, थाली, ताली बजाई। उमेश मालिक ने बताया कि वायुमंडल के अंदर इसे वाइब्रेशन पैदा हुआ, उससे कोरोना की रोकथाम में फायदा मिला है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों ने इसे मोदी की अच्छी पहल बताया है।

उन्होंने कहा कि जो मोदी की पहल और कोरोना वायरस का मजाक बना रहे, ऐसे लोग जनता और समाज के अपराधी है। बेवजह घरों से बाहर निकलने वाले परिवार, समाज और देश के लिए खतरा हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्रों में सभी लोग व्रत रखते हैं। घर में आरती, हवन, पूजा करते हैं। इससे वायुमंडल शुद्ध होता है। हवन और आरती करने से वायुमंडल में वाइब्रेशन पैदा होता है। इससे वायरस नष्ट होते है। नवरात्रों में देवी माता की देशवासियों पर बड़ी कृपा करेंगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान शुगर कंपनी और गन्ना कांटे खुले रहेंगे। इस दौरान वायरस से निपटने के लिए सावधानी बरतनी जरुरी है। इस दौरान उन्होंने अपनी निधि से 25 लाख रुपये स्वास्थ्य विभाग को देने की घोषणा की है।

Updated on:
25 Mar 2020 09:39 am
Published on:
25 Mar 2020 09:38 am