2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैराना उपचुनाव को लेकर इस नेता के शामली पहुंचने से मच गई हलचल

कैराना उपचुनाव को माना जा रहा है 2019 का सेमीफाइनल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 3 May 2018, 6:36 PM IST

sp-bsp-congress-bjp

शामली। कैराना लोकसभा उपचुनाव के लिए भाजपा का महामंथन जारी है। शामली के बीएसएम स्कूल में गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम दिग्गजों का जमावड़ा हुआ। भाजपाइयों का पूरा ध्यान कैराना उपचुनाव जीतने पर है, क्योंकि कैराना को 2019 में होने वाले देश के आम चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। इस उपचुनाव को जीतने के लिए भाजपा कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसी चुनाव की रणनीति तय करने के लिए गुरुवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल शामली पहुंचे। उनके शामली पहुंचते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गईं।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर: कुशीनगर बस हादसे के बाद जागा यूपी रोडवेज, चालकों के लिए उठाया ये बड़ा कदम, अब नहीं होगी खैर

आपको बता दें कि 28 मई को कैराना लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव होना है। जिसको लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारियां कर रहे हैं। भाजपा ने भी जीतने के लिए शामली नगर के बीएसएम पब्लिक स्कूल में एक मीटिंग का आयोजन किया। इस मीटिंग को प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने संबोधित किया।

यह भी पढ़ें-उपचुनाव: इन सीटों के लिए नामांकन शुरू पर प्रत्याशियों की घोषणा करने में छूटे सभी दलों के पसीने

बैठक में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को हर कीमत पर कैराना लोकसभा चुनाव में विजय हासिल करनी है। बैठक में प्रदेश की बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कैराना चुनाव जीतना बेहद अहम है और यह चुनाव कार्यकर्ताओं के दम पर ही जीता जाएगा।

यह भी पढ़ें-फूलपुर और गोरखपुर उपचुनाव से चुनाव आयोग ने लिया सबक, इस उपचुनाव के लिए बनाए ये नियम

भाजपा पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बूथ स्तर पर कार्य करता है और उन्हीं के दम पर वह चुनाव जीतेंगे और उसी जीत की रणनीति के लिए इस मीटिंग का आयोजन किया गया है। इस मीटिंग में भाजपा के उत्तर-प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल, मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मंत्री धर्मसिंह सैनी, मंत्री अनुपमा जायसवाल, सांसद संजीव बालियान , सांसद कांता कर्दम, सांसद धमेंद्र कश्यप, विधायक संगीत सोम , विजय कश्यप, उमेश मलिक, प्रदीप चौधरी, पूर्व कैबिनट मंत्री अशोक प्रधान , केपी मलिक समेत 2 दर्जन विधायक मौजूद रहे।

यह भी देखें-पीएम मोदी के मिशन को इस जनपद में तेंदुए का मिला साथ

इस दौरान भाजपा की संभावित उम्मीदवार दिवंगत सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह, भाजपा पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष अश्वनी त्यागी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आपको बता दें कि भाजपा ने यहां पर विधायकों व मंत्रियों की एक बड़ी फौज चुनावी मैदान में उतरी है। भाजपा किसी भी कीमत पर इस उपचुनाव को हारना नहीं चाहती। उसी के लिए भाजपाइयों ने घंटों चली इस मीटिंग में जीत का मंथन किया गया।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश