सरकार का पुतला फूंकने पर सपा नेताओं पर मुकदमा दर्ज, देखें वीडियो
मुजफ्फरनगर ( Muzaffarnagar ) सपा कार्यकर्ताओं को उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंकना भारी पड़ गया है। पुलिस ने दो सपा नेताओं को नामजद करते हुए 15 से 20 अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर के थाना नगर कोतवाली नगर क्षेत्र में बालाजी चौक पर उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया था।