16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिपाही ने दहेज न मिलने पर शादी से किया इंकार ताे बिगड़ी युवती की तबियत

खबर की खास बातें कई महीनाें से तय था रिश्ता अब सिपाही ने मांगे 10 लाख इनाेवा कार और बाइक भी मांगी

2 min read
Google source verification
दहेज के लालच में प्रताडि़त कर विवाहिता को घर से निकाला

दहेज के लालच में प्रताडि़त कर विवाहिता को घर से निकाला

सहारपुर। यूपी के मुजफ्फरनगर में शादी से पहले दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। शादी से तीन दिन पहले एक सिपाही ने दहेज की मांग की और दहेज नहीं मिलने पर शादी करने से इंकार कर दिया। दहेज में कार बाइक और 10 लाख रुपए की मांग की गई। इतनी बड़ी मांग से जब युवती काे लगा कि उसकी शादी नहीं हाे पाएगी ताे युवती की तबियत बिगड़ गई जिसे हॉस्पिटल में कराया भर्ती कराना पड़ा।

पीड़ित लड़की ने सिपाही के खिलाफ बुढ़ाना थाने में तहरीर देते हुए इंसाफ की मांग की है। इतन ही नहीं युवती ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर शादी नहीं और उसे इंसाफ नहीं मिला ताे वह अपनी जीवन लीला काे समाप्त कर लेगी।

मामला बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के कर्बला रोड का है।नेहा पुत्री तहसीन की शादी 26 अगस्त को कस्बे के ही युवक शाहरुख पुत्र मेहरूदीन से हाेनी थी। शाहरुख मुरादाबाद सिविल लाइन थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। शाहरुख ने शादी से 3 दिन पहले ही दहेज की मांग कर डाली। दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी से इनकार कर दिया। आराेप है कि शाहरुख व उसके परिजनों ने अतरिक्त दहेज की मांग में इनोवा कार व 10 लाख रुपये की मांग की और मंग पूरी न होते देख रिश्ता तोड़ लिया। इससे सदमे में आई नेहा पुत्री तहसीन की तबियत बिगड़ गई और उस हॉस्पिटल में भर्ती कराना पडा।

आराेप है कि नेता के पिता ने सगाई के समय 6 लाख 21 हजार रुपए नगद दिए गए थे। यह भी आराेप है कि जब शाहरूख यूपी पुलिस में भर्ती हुआ था उस समय भी शाहरूख व उसके परिजनाें ने पांच लाख रुपये लिए थे।

पीड़िता का यह भी कहना है कि उसकी शादी शाहरुख के साथ होनी थी लेकिन शाहरूख उसे पिछले 15 दिनों से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। मुझे 25 लाख वाली इनोवा कार व मेरे बड़े भाई के लिए बुलेट मोटरसाइकिल और ₹10 लाख की मांग कर रहा है। मैंने शाहरुख से बोला कि मेरे पिता ने अपनी हैसियत से ज्यादा आप लोगों को समान दे रहे हैं ताे इस पर उसने रिश्ता ताेड़ दिय।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..