13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Muzaffarnagar: पेट्रोल पर बदमाशों का आंतक, कर्मचारियों को गनप्वाइंट पर लेकर लाखों लूटे

Highlights . थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप की घटना . न्यू पब्लिक रोड कैरियर पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने गनप्वाइंट पर की लूट  

less than 1 minute read
Google source verification
loot.png

मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड स्थित एसडी डिग्री कॉलेज के पास न्यू पब्लिक रोड कैरियर पेट्रोल पंप पर गुरुवार को बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने हथियारों के बल पर कर्मचारियों से लाखों रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र का है। भोपा रोड पर एसडी डिग्री कॉलेज के सामने स्थित न्यू पब्लिक रोड कैरियर पेट्रोल पंप पर गुरुवार को दिनदहाड़े एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे। बताया जा रहा है कि एक बदमाश ने कैप लगाई थी, जबकि दूसरा बदमाश नकाब पहने हुआ था। बदमाशों ने हथियारों के बल पर पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर लेकर 1 लाख 95 हज़ार रुपये की नकदी लूट ली। बदमाशों के जाने के बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी सतपाल अंतिल थाना नई मंडी पुलिस तथा क्राइम ब्रांच की टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। बताया जा रहा है कि बदमाश 1 लाख 95 हज़ार की रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने बताया कि पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं।