28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाले के किनारे पड़ा मिला तोप का गोला! लोगों में मची अफरा-तफरी के बीच पुलिस ने किया ये काम

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में नाले किनारे 15 किलो का बम का गोला लावारिस हाल में पड़ा मिला है। नाले के किनारे से बम पड़ा मिलने से जहां पुलिस में हड़कंप मच गया, वहीं आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Prateek Pandey

•

Updated: 3 Jan 2024, 1:44 PM IST

explosive_found_in_muzaffarnagar

पुलिस का मनाना है कि मेरठ में गत दिनों कबाड़ी के यहां हुए विस्फोट की घटना के बाद किसी कबाड़ी ने डर की वजह से बम को नाले में फेंक दिया होगा। नाले की जेसीबी से सफाई की गई है उसमें ये बाहर निकल आया होगा।


नाले के किनारे से बम/गोला पड़ा मिलने से जहां एक तरफ पुलिस में हड़कंप मचा वहीं पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कोई अनहोनी हो उसके पहले ही पुलिस ने बम को सुरक्षित जगह पर रखवा दिया और जांच के लिए बम निरोधक दस्ता बुलाने के लिए पत्र लिखा।


15 किलो वजनी है गोला

थाना प्रभारी बबलू सिंह ने बताया कि शाम को किसी ने सूचना दी कि सुभाष नगर नाले के पास बम नुमा कोई गोला पड़ा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर गए तो देखा कि नाले के किनारे बम/गोला पड़ा था। इसकी जानकारी आला अधिकारियों को दी गई। पुलिस ने सुरक्षित ढंग से बम के गोले को उठाकर शहर से बाहर एक सुरक्षित स्थान पर रखवाया है। नई मंडी प्रभारी ने गोले का वजन करीब 15 किलो बताया है. बताया जा रहा है कि गोले के ऊपर मोटी परत चढ़ी हुई है।

'नाले से मिला बम का गोला देखने से तोप का गोला लग रहा है। इसकी पुष्टि के लिए मेरठ से बम निरोधक दस्ता बुधवार को आकर जांच करेगा। इसके बाद ही कुछ स्पष्ट होगा। फिलहाल गोला सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया है।' - सत्यनारायण प्रजापत, एसपी सिटी

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग