14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुजफ्फरनगर में सात वर्ष की मासूम के साथ गैंगरेप

मुजफ्फरनगर के काेतवाली बुढ़ाना क्षेत्र की है घटना घंटों तक बदहवास हालत में छत पर पड़ी रही पीड़िता

less than 1 minute read
Google source verification
UP Top News : सीतापुर में तिलक समारोह में गई छह साल की मासूम से रेप

UP Top News : सीतापुर में तिलक समारोह में गई छह साल की मासूम से रेप

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मुजफ्फरनगर ( muzaffarnagar news ) दाे वहसी दरिंदों ने सात साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। ( crime against women in uttar pradesh ) की इस घटना के बाद आरोपी दाेनों युवक मासूम को खून से लथपथ व बदहवास हालत में मकान की छत पर छोड कर फरार हो गए. जब कई घंटे तक मासूम बच्ची अपने घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसे तलाश शुरू की। काफी देर बाद बच्ची बदहवास हालत में एक मकान की छत पर मिली. परिजनाें से उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया। बच्ची काे अस्पताल में भर्ती कराने के बाद परिजन थाने पहुंचे और पुलिस काे घटना की तहरीर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: OMG इनकम टैक्स की छापेमारी तो मेरठ के सर्राफ के घर से मिला एक कुंतल से भी अधिक सोना

घटना मुजफ्फरनगर के थाना बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव जोला की है। जहां शुक्रवार देर शाम गांव के ही दो युवकों अकरम और आसिफ ने मिलकर घर में खेल रही एक सात साल की मासूम बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए और सुनसान स्थान पर ले जाकर बच्ची के साथ बारी-बारी से दरिंदगी के साथ बलात्कार किया. घटना को अंजाम देकर मासूम को खून से लथपथ और बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गए. बच्ची के परिजनों ने उसे किसी तरह ढूंढ कर गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया. घटना के बाद से बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है. पीड़ित परिजनों की तहरीर पर बुढ़ाना पुलिस काे दी है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग