3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुजफ्फरनगर

जैन मुनि की युवती के साथ अब ऐसी वीडियो हुई वायरल, बढ़ सकती है मुश्किल- देखें वीडियो

जैन मुनि मामले में पिछले दिनों 24 जून की चार वीडियो वायरल हुई थी, अब वीडियो का एक और हिस्सा हुआ वायरल

Google source verification

मुजफ्फरनगर। जनपद में पिछले माह जैन मुनि आचार्य नैन सागर पर खतौली निवासी एक युवती के अपहरण का आरोप लगा था। हालांकि, इस मामले में हरिद्वार पुलिस ने उन्‍हें क्‍लीनचिट दे दी थी। इस दौरान जैन मुनि और युवती के कुछ संदिग्‍ध सीसीटीवी वीडियो वायरल हुए थे। इसके बाद जैन मुनि की मुश्किलें बढ़ गई थीं अौर जैन समाज ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

देखें वीडियो- जैन मुनि पर अपहरण का मुकदमा दर्ज

24 जून की हुई थी वीडियो वायरल

जैन मुनि मामले में पिछले दिनों 24 जून की चार वीडियो वायरल हुई थी। इसमें जैन मुनि के कक्ष में एक युवती संदिग्धावस्था में प्रवेश करती देखी गई थी। उसके बाद जैन मुनि भी उसी कक्ष में जाते हैं। कक्ष के बाहर आने की वीडियो उसमें शामिल थी मगर इस वीडियो का बीच का हिस्सा गायब था। अब वीडियो का एक और हिस्सा भी वायरल हुआ है, जिसमें पहले जैन मुनि दरवाजा खोलकर बाहर झाकते हैं। उसके बाद युवती झुक कर छुपते हुए कक्ष से बाहर निकलती है और चोरी-छुपे वहां से चली जाती है। इस वीडियो के वायरल होने से मामला एक बार फिर गरमा गया है।

देखें वीडियो- जैन मुनि मामले में आया नया मोड़, समाज में पनप रहा रोष

पुलिस ने दी थी क्‍लीनचिट

आपको बता दें कि पीड़ित युवती के पिता की ओर से उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के बहादराबाद थाने में एक मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें युवती के अपहरण की बात कही गई थी। अपहरण का आरोप जैन मुनि नैन सागर पर लगाया गया था। दो दिन बाद युवती अचानक थाने में पहुंची और उसने पुलिस के सामने अपना पक्ष रखा था। उसने जैन मुनि पर लगे आरोप को निराधार बताते हुए उन्हें क्लीन चिट दी थी। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया तो कोर्ट में भी उसने जैन मुनि को क्लीन चिट दे दी। उसके बाद वह फिर गायब हो गई। दो दिन बाद उसी युवती की दो अलग-अलग वीडियो वायरल हुई, जिनमें उसने जैन मुनि से माफी मांगी और उन्‍हें निर्दोष बताया।

देखें वीडियो- जैन मुनि मामले में नया मोड़

कई संगठनों ने खोला मोर्चा

इस मामले में जैन समाज के कई संगठन जैन मुनि के पक्ष में खड़े हुए दिखाई दिए तो कई उनके विरोध में। कस्बा खतौली में पंचायत भी हुई थी। मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित होने की बात की जा रही है, जिसमें पूरे मामले की जांचकर आगे का निर्णय लेने की बात कही जा रही है। वहीं, नगर चंडीगढ़ जैन समाज के महाराज के पक्ष में आने से फिर मामला उलझ गया है।

यह भी पढ़ें: युवती के अपहरण के मामले में बढ़ी जैन मुनि की मुश्किलें,पवाब तलब करने पहुंचे जैन समाज

एडिट की गई वीडियो भी हो रही वायरल

इसके अलावा सोशल मीडिया पर एडिट की गई वीडियो भी वायरल की जा रही है। इसमें जैन मुनि का पसंदीदा भजन और उसके साथ कई वीडियो दिखाई गई है। इसमें वीडियो को सत्य बताया गया है। सीसीटीवी में दिख रही युवती का एक फाइल फोटो भी है, जिस पर जैन मुनि की हनीप्रीत लिखा हुआ है। यह वायरल वीडियो भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: Video: जैन मुनि का वीडियो हुआ था वायरल, अब युवती के दो वीडियो आए सामने तो हुआ यह चौंकाने वाला खुलासा