17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanwar Yatra मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों की पिटाई से घायल ई-रिक्शा चालक की मौत

Kanwar Yatra: रिक्शा चालक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले की जांच ठीक से नहीं की और बीमारी से मौत होना बताते हुए क्लोजर रिपोर्ट लगा दी।

less than 1 minute read
Google source verification
Kanwar Yatra

पिटाई के दौरान की फोटो

( Kanwar Yatra ) मुजफ्फरनगर में जिस ई-रिक्शा चालक को कांवड़ियों ने पीटा था छह दिन बाद उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार के लोग परेशान हैं लेकिन इनका आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में बीमारी से मौत होने के बात कहकर फाइल बंद कर दी है।

साइड लगने पर कर दी थी कांवड़ियों ने पिटाई ( Kanwar Yatra )

मुजफ्फरनगर में पिछले दिनों कांवड़ियों ने एक रिक्शा चालक की पिटाई कर दी थी। कांवड़ियों ने इसे लाठी डंडों से पीटा था। इसके बाद पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह इसे छुड़वाकर अस्पताल में भर्ती करवाया था। इस घटना के करीब पांच दिन बाद रिक्शा चालक की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले की जांच ठीक से नहीं की और बीमारी से मौत होना बताते हुए क्लोजर रिपोर्ट लगा दी।

पीड़ित रिक्शा चालक की बहन ने लगाए आरोप ( Kanwar Yatra )

रिक्शा चालक मोहित की बहन नीलम ने अपने भाई की मौत के बाद कहा है कि अगर मेरे भाई की कांवड़ियों को साइड अगर लग भी गई थी तो मेरे भाई को कम पीटना चाहिए था। इतना नहीं पीटना चाहिए था जिससे उसकी मौत हो जाए। बाद में महिला ने यही कहा कि पता नहीं कांवड़ियों ने उसके भाई को चाकू मारा या कुछ और जिससे उसकी मौत हो गई। महिला का कहना है कि उसका भाई बीमार नहीं था वो रिक्शा चलाता था अगर वो बीमार होता तो रिक्शा कैसे चलाता।