
बच्ची को उसके माता-पिता से मिलवाते पुलिसकर्मी
Kanwar Yatra : कांवड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर में गुम हुई महज दो वर्षीय मासूम बच्ची को थाना कोतवाली नगर पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद इसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। अपने जिगर के टुकड़े को सकुशल पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिजनों ने इस कार्य पर मुजफ्फरनगर पुलिस का आभार जताया है।
सोमवार को थाना कोतवाली नगर में एक दो वर्षीय बच्ची गायब है। तलाश के दौरान यह बच्ची रामपुरी पेट्रोल पंप के पास मिली। यह बच्ची कुछ भी बोल नहीं पा रही थी। पुलिस इस बच्ची को लेकर शिव चौक पहुंची और कांवड़ कंट्रोल रूम के माध्यम से चारो ओर सूचना प्रसारित कराई गई। इसी बीच बच्ची के परिजनो का पता चल गया। परिजन बेसुध होकर बच्ची की तलाश कर रहे थे। इन्हे पहचान के लिए कांवड़ कंट्रोल रूम पर बुलाया गया और बच्ची की पहचान कराई गई। अपनी मासूम बच्ची को सकुशल पाकर परिजनो की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिजनों ने पुलिस की संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई व मानवीय सहयोग के काफी सराहना की और आभार जताया।
एसपी क्राइम और कांवड़ यात्रा में सोशल सैल प्रभारी इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान अगर किसी को भी कोई समस्या हो और संपर्क करने का कोई भी माध्यम ना मिल रहा हो तो 112 पर कॉल करके सहयोग लिया जा सकता है।
Updated on:
14 Jul 2025, 11:30 PM IST
Published on:
14 Jul 2025, 11:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.