4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ELECTION LIVE: भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान के बुर्के वाले बयान का मुस्लिम महिलाओं ने किया समर्थन, कही यह बड़ी बात

मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर बुर्के में फर्जी मतदान करने का आरोप लगाने वाले संजीव बालियान के बयान पर गठबंधन ने पलटवार किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
muslim

ELECTION LIVE: भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान के बुर्के वाले बयान का मुस्लिम महिलाओं ने किया समर्थन, कही यह बड़ी बात

मुजफ्फरनगर. मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर बुर्के में फर्जी मतदान करने का आरोप लगाने वाले संजीव बालियान के बयान पर गठबंधन ने पलटवार किया है। कैराना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही तबस्सुम हसन ने कहा कि संजीव बालियान बुर्के पर सवाल नहीं उठा सकते हैं। पंरपरा के हिसाब से बुर्के में महिलाएं वोट डालती हैं।

पश्चिमी यूपी की गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, कैराना, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और बिजनौर सीट पर मतदान चल रहा है। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से भाजपा के संजीव बालियान चुनावी मैदान में है। संजीव बालियान ने चरथावल विधानसभा क्षेत्र में फर्जी वोटिंग डालने का आरोप लगाया था। आरोप है कि बुर्के की आड़ में की फर्जी वोटिंग की जा रही है। उन्होंने कहा था कि बुर्के में आने वाली महिलाओं को चेहरा देखकर मतदान कराया जाए।

संजीव बालियान के बयान के बाद में तबस्सुम हसन ने पलटवार किया है। तबस्सुम हसन कैराना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि बुर्के पर सवाल नहीं उठा सकते हैं। पंरपरा के हिसाब से बुर्के में महिलाएं वोट डालती हैं। वहीं, मुस्लिम महिलाओं ने भी उनके बयान का जवाब दिया है। महिलाओं का कहना है कि चेहरा दिखाना वैसे तो गलत नहीं, लेकिन अगर वोट डालने के लिए चेहरा दिखाना पड़े तो हम चेहरा दिखा सकते हैं, इसमें कोई परेशानी नहीं। वहीं कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद की पत्नी सायमा मसूद बगैर बुर्के पहुंची और अपना वोट डाला। वोट डालने इमरान मसूद अपनी पत्नी बहन और बेटी के साथ मतदान केंद्र पर आए थे।