4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के इस जिले में अभी तक नहीं आया कोई Corona पॉजिटिव, अब तबलीगी जमात ने बढ़ा दी टेंशन

Highlights . तबलीगी जमात के बाद पूरे देश में कोरोना के मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा . डीजीपी के निर्देश पर जमात में शामिल हुए लोगों की जांच में जुटे अफसर . मजिस्दों में पुलिस और प्रशासन ने तलाश की शुरू  

less than 1 minute read
Google source verification
jjamat.jpg

मुजफ्फरनगर। दुनियाभर में कोरोना वायरस कोहराम मचा रहा हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पीएम ने पूरे देश में लॉकडाउन किया हुआ है। हालांकि, अभी तक जनपद में कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग ने जनपद के 20 से अधिक लोगों का परीक्षण किया गया। इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित हुई तबलीगी जमात ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया है।

तबलीगी जमात में 16 देश और देश के 19 राज्यों के लोग शामिल हुए थे। वहीं, तबलीगी जमात में शामिल लोगों की कोरोना से मौत के बाद हड़कंप मच गया है। डीजीपी ने यूपी से कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों की तलाश करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि तबलीगी जलसे में शामिल 10 लोगों की कोरोना से मौत हुई है, जबकि सैकड़ों लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया हैं। इस मामले का खुलासा होने के बाद जिला प्रशासन की टेंशन बढ़ गई है।

जनपद से तबलीगी जमात में शामिल होने वालों की संख्या 28 बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक यादव ने एक वीडियो जारी कर जिले के धार्मिक स्थलों में रुके बाहरी जनपद, राज्यों तथा विदेश से आए लोगों के संबंध में जानकारी देने की अपील की है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस जमात में शामिल होने वाले लोगों की पहचान करने में जुट गई है। अभी तक की जानकारी के अनुसार जमात में शामिल कुछ लोगों के मोबाइल फोन बंद है। वहीं, काफी लोग प्रशासन के संपर्क में है। तबलीगी जमात में गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, हापुड़, बिजनौर, बागपत, वाराणसी, भदोही, मथुरा, आगरा, सीतापुर, बाराबंकी, प्रयागराज, बहराइच, गोंडा और बलरामपुर जिलों से लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है।