27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, तीन शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे

पुलिस ने आठ चोरी की मोटरसाइकलें, एक मैक्स कार , तीन तमन्चे और भारी मात्रा में कारतूस भी किए बरामद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 30 Sep 2018, 2:13 PM IST

police Encounter

मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, तीन शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे

मुजफ्फरनगर. लखनऊ पुलिस की कथित एनकाउंटर में एप्पल के सेल्स मैनेजर की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर से आई एक और एनकाउंटर ने खलबली मचा दी है। मुज़फ्फरनगर के थाना छपार क्षेत्र की पुलिस और बदमाशों के बीच उस समय मुठभेड़ हो गई, जब पुलिस ने छपार थाना क्षेत्र के बझेडी मोड़ पर वाहन चैकिंग अभियान चला रखा था। उसी दौरान मुखबिर की सूचना पर एक मैक्स कार को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोकने का इशारा किया तो कार सवार बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस पार्टी ने भी बदमाशों पर फायरिंग करते हुए घेराबन्दी बन्दी कर तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने आठ चोरी की मोटरसाइकलें , एक मैक्स कार , तीन तमन्चे और भारी मात्रा में कारतूस बरामद होने का जावा किया है।

यह भी पढ़ेंः 80 साल के बुजुर्ग ने 30 साल की महिला से किया पांचवां निकाह, शादी की बताई हैरान करने वाली वजह

दरअसल, मामला शुक्रवार की देर शाम का है। मुज़फ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के बझेड़ी मोड़ पर पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चलाया रखी थी। उसी दौरान मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि एक मैक्स कार में कुछ बदमाश हरिद्वार की ओर जा रहे हैं। सूचना पर चैकिंग के दौरान पुलिस ने एक मैक्स कार को रोकने का इशारा किया तो कार में सवार बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत ये रही कि फायरिंग के दौरान किसी भी पुलिस कर्मी को कोई चोट नहीं आई। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस पार्टी ने घेराबंदी कर मैक्स कार सवार तीन बदमाश मोहित , मोहन और कल्लू को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने आठ चोरी की मोटरसाइकलें, एक मैक्स कार , तीन तमन्चे और भारी मात्रा में कारतूस भी बरामद किये हैं। पकड़े गए बदमाश कल्लू की माने तो मोहित और मोहन आस पास के जनपदों से मोटर साइकलें चोरी कर ग्रामीण इलाको में चोरी के वाहनों को ठिकाने लगाने का काम करते थे। वहीं, इस मामले में अब पुलिस पकड़े गए बदमाशों की कुण्डली खंगालने में जुट गई है। बहरहाल पुलिस ने गिरफ्त में आये तीनों शातिर वाहन चोरों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग