पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar ) थाना शाहपुर क्षेत्र की हरसौली पुलिस चौकी पर पुलिस कर्मियों की युवक को दी जा रही थर्ड डिग्री का वीडियो ( viral video ) सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो के आधार पर एसएसपी (muzaffarnagar ssp ) ने सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि भाई बहन के विवाद में युवक को पुलिस चौकी लाई थी जिसके बाद उसकी फट्टे से जमकर पिटाई गई।
यह भी पढ़ें: छात्रा के अगवा होने से हिंदू संगठनों में उबाल, थाने के बाहर जमकर हंगामा, देखें वीडियो
मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के हरसौली चौकी का है। यहां पुलिस चौकी पहुंचे हरसौली में हुए भाई-बहन के विवाद में युवक को चौकी पहुंचना उस समय भारी पड़ गया, जब शिकायत करने चौकी पर पहुंचे युवक को पुलिसकर्मियों ने कमरे में बंद कर उसे बेरहमी से थर्ड डिग्री दे डाली। पुलिसकर्मियों ने चौकी के अंदर युवक को बेरहमी से थर्ड डिग्री दी ताे इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हाे गया। अब यह मामला सामने आने पर एसएसपी ने जांच कराकर मामले में सब इंस्पेक्टर व एक सिपाही को सस्पेंड किया है।
यह भी पढ़ें: ग्राम विकास अधिकारी की भर्ती के नाम पर दाेस्त की बहन से दस लाख की ठगी
दाेनाें पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच बैठा दी गई है इस मामले की जांच एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव को दी गई है। एसपी देहात की मानें तो भाई बहन के विवाद में युवक की पुलिस कर्मी ने पिटाई की थी इस मामले में जांच के दौरान एक सब इंस्पेक्टर का एक सिपाही को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है।