5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहनों की शादी के लिए सऊदी अरब से लौट रहे मुस्लिम युवक काे NIA ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला- देखें वीडियो

HIGHLIGHTS पिता ने कहा बेटा निकला दोषी तो मार खुद मार दूंगा गोली दो साल से सऊदी अरब में रह रहा था युवक दिल्ली के एयरपोर्ट पर पहुंचते ही देश की सबसे बड़ी एजेंसी ने धरा

2 min read
Google source verification
nia_1.jpg

मुजफ्फरनगर। जिले में थाना छपार क्षेत्र के गांव खामपुर निवासी युवक जावेद बहनों की शादी (Sister Marriage) के लिए सऊदी अरब से वापस अपने घर ही लौटा था। इसकी जानकारी मिलते ही उसे दिल्ली से NIA ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। इस ख़बर से जावेद के परिवार में मातम छा गया। वहीं आरोप है कि जावेद को (Terror funding) टेरर फंडिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जबकि उसके पिता ने जावेद को निर्दोष बताते हुए कहा कि अगर बेटा दोषी पाया जाता है, तो वह खुद उसे मार देंगे।

खुशखबरी: इस हाईटेक शहर में अपना आशियाना बनाने का है सुनहरा मौका, जल्द निकलेगी Scheme

दरअसल मुजफ़्फरनगर के थाना छपार के गांव खामपुर निवासी जावेद को एनआईए की टीम द्वारा रविवार रात गिरफ्तार किया है। एनआईए की टीम ने जावेद को (Terror funding) टेरर फंडिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि जावेद आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैय्यबा को फंड जुटाता था। सूत्रों के अनुसार एनआईए की टीम जावेद को पिछले दो साल से तलाश रही थी। इससे पहले NIA की टीम 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। छपार थाना क्षेत्र के खामपुर गांव का रहने वाला जावेद अली पुत्र इमरान कई साल से सऊदी अरब में रह रहा था। वह सऊदी अरब में कारपेंटर का काम किया करता था।

शादी तय होने के बाद Social Media पर युवक को मिली अपनी मंगेतर की लव स्टोरी

एयरपोर्ट पर आते ही एनआईए ने कर लिया गिरफ्तार

सऊदी अरब से लौटते ही दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट (IGI AIRPORT) से जावेद को एनआईए की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। लश्कर के एक सरगना शेख अब्दुल नईम उर्फ सोहेल खान को NIA ने 2 साल पहले गिरफ्तार किया था। सोहेल ने पूछताछ के बाद खुलासा किया था कि जावेद सऊदी अरब से हवाला के जरिए (Terror funding) टेरर फंडिंग कर रहा है। इससे पहले NIAने टेरर फंडिंग के आरोप में शेख अब्दुल नईम, तौसीफ अहमद मलिक, दिनेश गर्ग, आदिश कुमार जैन बेदार बख्त को गिरफ्तार किया था। वहीं जावेद के पिता इमरान ने बेटे को निर्दोष बताया है।