दरअसल, मामला रविवार शाम का है। बताया गया कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णापूरी निवासी एक किन्नर द्वारा अपने नौकर का गुप्तांग काटने का प्रयास किया गया। जिसके चलते दोनों में जमकर हाथापाई हुई और दोनों को इसमें चोट भी आई। अपने इस कृत्य को छुपाने के लिए दोनों ने लूट की इस झूठी घटना का षड्यंत्र रच दिया और 100 नंबर पर फर्जी लाखों की लूट की सूचना पुलिल को दी। जिसको लेकर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।