
मुर्गे लूटने वाले गैंग के बदमाशों को पुलिस ने ऐसे दबोचा, बरामद किया यह सामान- देखें वीडियो
मुजफ्फरनगर। बीते 1 सप्ताह पहले क्षेत्र में हुई मुर्गो से भरी दो गाडिय़ों की लूट के दो आरोपी बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया। वहीं दो बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार हो गये। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे व कारतूस लूटी गई दो गाडिय़ां और 50 हजार रुपये की की नकदी बरामद की है।
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बीते दिनों तितावी थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने हथियारों के बल पर मुर्गों से भरे एक छोटा हाथी तथा बोलेरो पिकअप गाड़ी को लूट कर सनसनी फैला दी थी। बीती रात थाना तितावी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बिजली घर के पास बदमाशों की घेराबंदी की, तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो अभियुक्तों एहतेशाम और जानन मोहम्मद उर्फ जानू निवासी कुल्हेडी को दबोच लिया। जबकि आरोपियों के दो साथी फरार होने में कामयाब हो गये। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, लूटा गया छोटा हाथी तथा बोलेरो पिकअप, 50 हजार रुपये की नगदी, मुर्गे वाली 20 कैरेट तथा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में जनपद शामली में भी मुर्गों की लूट की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है।
Published on:
26 May 2019 03:13 pm
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
