
मुजफ्फरनगर। जनपद में पहुंची भाजपा की फायर ब्रांड नेत्री साध्वी प्राची आर्य ने कांग्रेस और प्रियंका गांधी वाड्रा पर जमकर निशाना साधा। जिसमें उन्होंने प्रियंका का आवास खाली कराने को लेकर कहा कि कांग्रेस जो चायवाला चायवाला चिल्लाती है, उसी चाय वाले ने बंगला खाली कराया है। उधर, अगर चायवाला भगवाधारी भी होते तो राजघाट भी खाली करा देते। फिर यह परिवार न घर का रहता, न घाट का।
यह भी पढ़ें: कानपुर की घटना के बाद सीएम योगी का मेरठ दौरा निरस्त
उन्होंने कहा कि पहले तो कांग्रेस यह बताएं कि लड़की को शादी होने के बाद ससुराल में रहना चाहिए या मायके में। प्रियंका गांधी की ससुराल कहा पर है। ये माँ, बेटा और बेटी को अगल अगल बंगला चाहिए। अलग अलग बंगले में रहेंगे। जब तीनो एक जगह नहीं रह सकते तो देश को क्या शिक्षा देंगे। प्रियंका गांधी की केवल गन्दी राजनीति है। मजदूरों को लेकर इतनी गंदी राजनीति की इन्होंने जिसे पूरे देश ने देखा।
उधर, साध्वी प्राची ने कानपुर कांड पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। केवल इतना कहा कि योगी आदित्यनाथ ने कानपुर मामले को लेकर अच्छा और सराहनीय कदम उठाया है। इसके साथ ही उन्होंने चीन को लेकर कहा कि हिंदुस्तान के अंदर चाइना के कुछ चाटुकार बैठे हैं। उनको पीड़ा हो रही है चीन तो कल से बिलबिला रहे हैं। 70 साल ची के साथ गठजोड़का खामियाजा देश भुगत रहा है।
Updated on:
04 Jul 2020 04:29 pm
Published on:
04 Jul 2020 04:27 pm
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
