
शिवपाल यादव को लेकर समाजवागदी पार्टी के इस नेता ने किया बड़ा ऐलान
मुजफ्फरनगर. लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही सूबे में सियासत गरमाने लगी है। इसी सिलसिले में सहारनपुर से समाजवादी पार्टी के नेताओं ने साइकिल रैली निकालकर अपनी पुरानी सरकार की सफलता गिनाई और भाजपा सरकार की विफलता से जनता को अवगत कराया। इस पार्टी समाजवादी पार्टी में हुई फूट पर सपा नेता अतुल प्रधान ने कहा कि हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हैं और समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव की है। हम सब कार्यकर्ता उनके आह्वान पर पार्टी के लिए एकजुट होकर काम कर रहे हैं। कोई दूसरा क्या कर रहा है, हम उस पर बोलकर अपनी एनर्जी वेस्ट नहीं करना चाहते हैं। नेता जी का आशीर्वाद समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर है। निरंतर यह समाजवादी पार्टी आगे की तरफ बढ़ती जाएगी और 2022 में भी अखिलेश यादव सरकार बनाएंगे और प्रदेश की जनता खुशहाल होगी।
इसके अलावा इस साइकिल रैली की अगे गी रूप-रेखा बताते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों की वजह से जेश और प्रदेश की जनता परेशान हैं। उनकी इसी समस्या को लेकर हम लोग जंतर मंतर पर पहुंचेंगे और यहां पर अखिलेश यादव भी आएंगे। आज मुजफ्फरनगर में जिस तरह ऐतिहासिक लोग सड़कों पर उमड़े और यहां के तमाम पदाधिकारी और आम जनता ने जिस तरह से साइकिल यात्रा का स्वागत सत्कार किया, हम लोगों को पक्का विश्वास है 2019 में पीएम मोदी की विदाई तय़ है। इसके बाद 2022 में योगी की भी विदाई हो जाएगी। इस तरह एक बार फिर अखिलेश यादव के नेतृत्व में लोग खुशहाली की तरफ बढ़ेंगे, जिससे नौजवानों को लाभ होगा। बेरोजगारी से छुटकारा मिलेगा। खासतौर से मुजफ्फरनगर के साथियों से मैं कहना चाहता हूं आपके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है, जिम्मेदारी इसलिए है कि पता नहीं मुजफ्फरनगर को किसकी नजर लग गई थी, लेकिन अब सब पटरी पर है। जहां जिस तरह की व्यवस्था होनी चाहिए थी, थानों में तहसीलों में अखिलेश यादव के नेतृत्व में चल रही थी। भ्रष्टाचार 5 से 10 गुना ज्यादा और बढ़ गया। थानों और कचहरी में जिस तरह भ्रष्टाचार व्याप्त है। रोजाना अखबारों के माध्यम से हमें भी जानकारी मिल रही है।
साइकिल यात्रा में निकले सपा नेता अतुल प्रधान ने मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी की शान में जमकर कसीदे पढ़े। वहीं, भारतीय जनता पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय प्रजातंत्र बचाओ देश बचाओ, साइकिल यात्रा के माध्यम से हम लोग यह संदेश देते घूम रहे हैं कि यह देश सबका है। हिंदू, मुसलमान,सिख,इसाई और जो दूसरे लोग रहने वाले हैं, यह सब का देश है। उन्होंने कतहा कि अखिलेश यादव की सोच हमेशा यह रही है कि सभी को लाभ मिले और खासतौर से उन तबकों को लाभ मिले, जो दबे कुचले लाचार हैं और जो आखिरी पंक्ति का आखरी व्यक्ति है। उस तक लाभ पहुंचे। पूर्व की सरकार में माननीय मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार में किसानों के लिए नौजवानों के लिए बेरोजगारों के लिए व्यापारियों के लिए जो काम हुए वह ऐतिहासिक हैं और ऐसे काम उन्होंने करके दिखाएं कि 302 किलोमीटर का एक्सप्रेस वे 23 महीने में बनाकर तैयार कर दिया। 26 महीने में राजधानी को मेट्रो दे दी। 50 जिलों को फोर लेन से जोड़ दिया। 55 लाख गरीब महिलाओं को समाजवादी पेंशन दी गई। बिजली के दाम बढ़ने नहीं दिए गए।
यह भी पढ़ें- देवकीनंदन की गिरफ्तारी के मामले ने पकड़ा तूल, सवर्णों ने अपमान का बदला लेने के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
उन्होंने कहा कि आप देखेंगे कि किस तरह से गैस बिजली पेट्रोल रसोई पीएनजी CNG डॉलर जिस तरह से रुपया रोजाना कमजोर हो रहा है। यह पूरी मोदी की और प्रदेश सरकार की विफलता है। हम लोग सामाजिक समरसतादी हैं। कहीं ना कहीं जो अखिलेश यादव जी ने प्रदेश की जनता के लिए काम किए उसके लिए जन जागरण का अभियान चल रहा है। यह पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश में लगभग लगभग साइकिल यात्रा घूमेगी। 10 दिन की साइकिल यात्रा की सहारनपुर से शुरुआत हुई। आज शामली होते हुए हम लोग मुजफ्फरनगर आए हैं। लास्ट में 23 तारीख को जंतर-मंतर पर अलग-अलग जिलों से होकर यह साइकिल यात्रा निकलेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह किसानों के लिए योगी ने बोला वह बहुत शर्मनाक बयान था, जो लोग किसानों की बात करते हैं। गन्ना भुगतान की बात करते हैं, ऐसे में उन्होंने कहा कि गन्ना की खेती से लोगों को शुगर हो रहा है। इसलिए गन्ना ज्यादा न लगाएं, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि BJP की सरकार ने अरबों रुपए की चीनी पाकिस्तान से खरीद ली गई। उसका कौन जिम्मेदार है। कौन जवाब देगा कि आप ने किसानों के साथ छल किया। किसान दुर्घटना बीमा खत्म कर दिया। सभी चीजों पर जीएसटी लगा दिया। गरीब आदमी जो साइकिल चला रहा था उस पर भी 12% टैक्स है।
Published on:
15 Sept 2018 03:58 pm
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
