17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सफाई कर्मचारियों ने थाने में ठूंसी कूड़े से भरी ट्रॉली, पुलिस के समझाने पर मामला हुआ शांत

सफाई कर्मचारी से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल आरोपी पर कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारी नाराज पुलिस थाने पहुंच कर किया धरना प्रदर्शन

less than 1 minute read
Google source verification
screenshot_from_2019-08-24_09-54-36.jpeg

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में पुलिस के रवैये से नाराज सफाई कर्मचारियों ने थाने के ही कूड़ा घर बना दिया। दरअसल एक सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट के मामले ने इतना तूल पकड़ा की, गुस्साए सफाई कर्मचारियों ने थाने का घेराव कर कूड़े की ट्राली थाने में खड़ी कर दी और धरना प्रदर्शन कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। कई घंटों तक थाने में चले सफाई कर्मचारियों के हंगामे प्रदर्शन के बाद पुलिस प्रशासन ने किसी तरह समझा-बुझाकर लोगों को शांत किया।

दरअसल थाना पुरकाजी क्षेत्र कुछ दिन पहले नगर पंचायत के सफाई कर्मी लक्सर रोड पर नाले की सफाई कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच कस्बा निवासी इकबाल ने सफाई कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट कर दी। जिसकी तहरीर सफाई कर्मचारियों ने थाने में देकर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों ने थाने का घेराव कर कूड़े से भरे ट्रैक्टर ट्राली को थाना प्रांगण में खड़ा कर दिया और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारी गण इसी बात पर अड़े रहे कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक कोई भी काम काज नहीं किया जाएगा। इसी बीच धरनारत कर्मचारियों के बीच पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक हरशरण शर्मा ने आश्वासन दिया कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है घंटा गंगा में प्रदर्शन के बाद पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला निपटाया।