शामली। कैराना लोकसभा उपचुनाव में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा विधायक नाहिद हसन का श्री राम प्रेम उमड़ आया। विधायक का कहना है कि जिन्ना को जितनी गालियां दो वो कम हैं। हम तो भगवान श्री राम में यकीन रखते हैं। श्री कृष्ण में आस्था रखते हैं। उनके जीवन को अपने साथ जोड़कर चलते हैं। राम राज यहां पर रहा है।