28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी के इस मंत्री ने अखिलेश यादव के खिलाफ दिया चौंकाने वाला बयान

राणा ने दावा, शामली में शुगर मिलों से 71 लाख कुंतल गन्ने की ज्यादा कराई गई परोई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 22 May 2018, 5:03 PM IST

Suresh rana

योगी के इस मंत्री ने अखिलेश यादव के खिलाफ दिया चौंकाने वाला बयान

शामली. कैराना लोकसभा के उपचुनाव नजदीक आते ही राजनीत आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। सरकार में बैठे मंत्री यहां अपने कामों का ढिंढोरा पीट रहे हैं। वहीं, विरोधी सरकारों और नेताओं पर हमला करने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश की पूवर्ती अखिलेश सरकार जहां किसानों को गन्ने का उचित मूल्य देने और दिलाने का ढिंढोरा पीटते थे। अब बीजेपी के मंत्री इनके कामों की आलोचना कर रहे हैं और अपनी सरकार का ढिंढोरा पीट रहे हैं। इसी कड़ी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गन्ने के मुद्दे पर राजनीति एक बार फिर से तेज हो गई है। गन्ने का भुगतान को लेकर भाजपा सरकार में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने वर्तमान समय मे गन्ना भुगतान को बेहतर बताया है। राणा ने दावा किया कि सपा सरकार में गन्ना किसान त्रस्त थे। वर्तमान समय में उनके हालात बेहतर हुए है। राणा ने दावा किया कि इस समय शामली जिले में ही 71 लाख कुंतल गन्ना ज्यादा परोई हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री योगी बधाई के पात्र हैं।

दरअसल, 28 मई को कैराना लोकसभा क्षेत्र में मतदान होना है। इस चुनाव में सभी राजनीतिक पार्टियां किसानों को मुद्दा बना रही है। यह क्षेत्र गन्ना किसान के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। लिहाजा, यहां गन्ने को लेकर लगातार राजनीति जारी है। कैराना लोकसभा क्षेत्र में पार्टी का प्रचार करने पहुंचे गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने वर्तमान समय की गन्ना भुगतान को सपा सरकार से कई गुना बेहतर बताया। राणा ने जनता को समझाते हुए बताया कि सपा सरकार के समय वर्तमान समय तक जो भुगतान होता था, उससे 3 गुना से ज्यादा गन्ना बकाया भुगतान भाजपा सरकार करा चुकी है। बकाया भुगतान को जल्दी कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। राणा ने दावा किया कि शामली जनपद में शुगर मिल के द्वारा 71 लाख कुंतल गन्ने की ज्यादा परोई कराई गई है। अगर भाजपा सरकार न होती तो यह पूरा कर पाना बहुत मुश्किल था। राणा ने कहा कि किसान उनकी प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में डार्क जोन घोषित था। उसको खत्म कराकर अब किसानों को ट्यूबवेल के कनेक्शन दिए जा रहे हैं। राणा ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि उनके पास बोलने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। उनके पास विकास का मुद्दा नहीं है, लेकिन भाजपा के पास विकास का मुद्दा है। राणा ने दावा किया कि वर्तमान समय में एक भी गन्ना किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा रहने नहीं दिया जाएगा, यदि कोई चीनी मिल बंद हो गई है तो उस किसान का गन्ना डाइवर्ट कर दिया जाएगा। यही नहीं, राणा ने अब तक 20,000 करोड़ से ज्यादा गन्ना किसानों के भुगतान कराए जाने का भी दावा किया।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग