1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BIG NEWS: बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत, मचा कोहराम, देखें वीडियो

Highlights: -मामला थाना बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र का है -बड़ौत मार्ग पर बायवाला के पास गुरुवार रात में दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई -इसमें बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई

less than 1 minute read
Google source verification
screenshot_from_2019-11-22_17-33-00_1.jpg

मुजफ्फरनगर। जनपद में दो बाइकों के आपस में टकराने के कारण हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतको में लोकेश पुत्र सतपाल निवासी सरधना, नीलू पुत्र कदम सिंह निवासी नया गाँव बागपत व खलील पुत्र जमील शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : 'राम' बनाएंगे भगवान श्रीराम की सबसे ऊंची प्रतिमा, इतने वर्षों में बनकर होगी तैयार

दरअसल, मामला थाना बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र का है। जहां बड़ौत मार्ग पर बायवाला के पास गुरुवार रात में दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह युवक घूमने निकले तो तीनों के शव बुढ़ाना बड़ौत मार्ग पर निर्माणाधीन राजबहे की पुलिया के नीचे पड़े मिले।

यह भी पढ़ें: 1 दिसंबर से पहले कार पर जरूर लगवा लें ये Sticker, वरना सरकार वसूलेगी दोगुना दाम

बुढ़ाना इंस्पेक्टर कुशल पाल सिंह ने बताया कि मृतकों के पास से मिले कागजात और मोबाइल फोन से उनकी पहचान खलील 22 वर्ष पुत्र अनीस निवासी शोरम थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर, लोकेश 22 वर्ष पुत्र सतपाल निवासी देवी मंदिर सरधना, मेरठ और नीलू 40 वर्ष पुत्र कदम निवासी नया गांव हमीदाबाद जिला बागपत के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची बुढ़ाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो वहां कोहराम मच गया।

Story Loader